फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ex service man

Kathua News: पूर्व सैनिकों ने शहर में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
ex service man
कठुआ। जिले भर में पूर्व सैनिक न्याय यात्रा के बाद वन रैंक वन पेंशन चरण-2 का विरोध करने के लिए कठुआ में पूर्व सैनिकों द्वारा विशाल रोष मार्च का आयोजन किया गया। शहर के कॉलेज रोड से निकाली गई इस रोष रैली में शामिल पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन चरण-2 में बरती गई अनियमितता का विरोध करते हुए एलान किया कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है, तब तक उनका रोष इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को रोष रैली में शामिल होने के लिए जिले भर से जुटे पूर्व सैनिकों ने शहर के कॉलेज रोड पर भारत माता का जयघोष करते हुए शहीदी चौक तक अपनी रोष रैली निकाली। उन्होंने सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन चरण-2 में उनके साथ की गई अनियमितता को सैनिकों को हतोत्साहित करने वाला निर्णय बताया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन चरण-2 में मानद कैप्टन, सूबेदार और हवलदार जैसे पदों पर अपनी वर्षों सेवा देने वाले उनके साथियों को लाभ मिलने के बजाय कटौती कर दी गई है। इसके खिलाफ पिछले एक साल से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लिहाजा सरकार को इसकी समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से पूर्व सैनिकों की मांग पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed