फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Electricity Department Cut the Defaulters Connection

Kathua News: जिले में बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Electricity Department Cut the Defaulters Connection
बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटते हुए विभागीय कर्मचारी
- कठुआ सब डिवीजन में एक ही दिन में कटे 550 उपभोक्ताओं के कनेक्शन
विज्ञापन

-कनेक्शन वापस जोड़ने के लिए दस घंटे के भीतर ही विभाग ने हासिल किया 50 लाख राजस्व

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बकायादारों के खिलाफ बिजली विभाग ने मुहिम छेड़ दी है। दस हजार तक की देनदारी और पिछले कई महीनों से बिल की अदायगी न करने वाले 550 कनेक्शन 12 घंटे में काट दिए गए। कनेक्शन वापिस लगवाने के लिए उपभोक्ताओं ने इसी अवधि में 50 लाख से अधिक का राजस्व भी सरकारी खाते में जमा करवाया है। विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।
बिजली विभाग ने कठुआ सब डिवीजन के अलावा, बिलावर, हीरानगर और बसोहली में भी अभियान छेड़ दिया है। वित्तीय लक्ष्य और बकायादारी से निपटने के लिए विभाग ने यह सख्ती अपनाई है। फिलहाल सबसे बड़ी कार्रवाई बुधवार को कठुआ सब डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिली। 409 करोड़ रुपये के तय लक्ष्य की बकायादारी को निपटाने के लिए कठुआ सब डिवीजन की विभिन्न टीमों ने बुधवार सुबह कार्रवाई शुरू की। कठुआ शहर, लोगेट, बुद्धि, नगरी, बडाला, लखनपुर और हटली मोड़ में टीमों ने कार्रवाई करते हुए चिन्हित बकायादारों के कनेक्शन काट दिए। इसमें 450 के लगभग घरेलू उपभोक्ता और 30 के लगभग औद्योगिक इकाईयां भी शामिल हैं। विभाग ने व्यवसायिक उपभोक्ताओं के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए देनदारी वसूलने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि विभाग ने पहले भी लोगों से अपील की है कि अपने बिजली बिल मासिक स्तर पर चुकता करें। फिलहाल 550 ऐसे उपभोक्ताओं पर बुधवार को कार्रवाई की गई है जिनकी बकायादारी दस हजार से अधिक थी या फिर जो कई महीनों से बिल चुकता नहीं कर रहे थे। व्यवसायिक कनेक्शनों में भी यह पैमाना तय किया गया है। जबकि उद्योग से जुड़े कनेक्शनों में दो से तीन महीने से ज्यादा बकाया वालों पर कार्रवाई की गई है। बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में सब डिवीजन के अलग अलग हिस्सों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed