{"_id":"6122a7298ebc3e79f745486e","slug":"cultural-kathua-news-jmu2420710153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सैकड़ों वर्ष से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान पताका का आरोहण किया गया। श्री राम नाटक सभा कठुआ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के साथ ही शहर में अब शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाली रामलीला की तैयारियों का आगाज हो गया है।
रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम से पूर्व राम नाटक सभा के सदस्यों द्वारा शहर के वार्ड नंबर 5 से ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली। ढोल नगाड़े के साथ भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु ध्वज के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। यहां श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा ने ध्वज का विधिवत पूजन करवाया और उसके बाद ध्वजारोहण किया गया।
क्लब के प्रधान देवेंद्र सिंह अंडोत्रा ने बताया कि शहर में होने वाली सभी रामलीला में राम नाटक सभा की रामलीला सबसे प्राचीन है। यहां हर साल इसी प्रकार ध्वजारोहण कर रामलीला की तैयारियों का आगाज करने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
पुजारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण गत वर्ष रामलीला का मंचन किया गया था। लेकिन दशहरे पर होने वाले मेले का आयोजन नहीं हो सका था, जो शहर के हृदय स्थल में होने वाली रामलीला मंचन का मुख्य आकर्षण है। इसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होते हैं। इस बार ध्वज की पूजन इस कामना के साथ किया गया है कि विघ्नहर्ता पवन पुत्र जो सभी कार्यों को निर्विघ्न कराते हैं, वह संपूर्ण विश्व को कोरोना की महामारी से निजात दिलाएंगे।