{"_id":"604a82688ebc3e8c8e61bea9","slug":"cultural-kathua-news-jmu231091539","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दर्शन के लिए तड़के ही कतार में लग गए थे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दर्शन के लिए तड़के ही कतार में लग गए थे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर भोले के दर्शन के लिए श्रद्धालु वीरवार तड़के से ही कतार में खड़े नजर आए। इस दौरान जलाभिषेक कर भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में खूब रौनक रही।
सहसवां गांव स्थित आप शंभू मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। दर्शन करने के लिए जम्मू और कठुआ से भी श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर आयोजित मेले में बच्चों ने जहां मनपसंद खिलौनों की खरीदारी की, वहीं बड़ों ने दंगल का आनंद उठाया। दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवान शामिल हुए।
होशियारी के प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दोपहर तक कतार लगी रही। कस्बे में गणेश महोत्सव समिति की ओर से शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जंगम ने शिव विवाह की कथा सुनाई। मंदिरों के आसपास जाम और अन्य स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था रही।