फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   two dead in road accident1

सड़क हादसे में बच्ची और बुजुर्ग की मौत

Sun, 26 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/बिलावर
ब्यूरो/बिलावर Updated Sun, 26 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
two dead in road accident1
accident - फोटो : graphic

एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में एक तेज रफ्तार मिनी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक नन्ही बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 11 घायलों में से जीएमसी ले जाते समय पांच यात्रियों में से एक वृद्ध ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत बच्ची उषा रानी (9) पुत्री शिवदास, धर्मकोट की, जबकि मृतक धनीराम (80) पुत्र जौलोराम, थडाकल्वाल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जीएमसी रेफर किए गए घायलों में उच्चापिंड निवासी दीपक कुमार पुत्र रमेश चंद्र, गुडाकल्याल निवासी मंजूरा बेगम पत्नी सलीम अख्तर, थडाकल्वाल निवासी कृष शर्मा (3) पुत्र सुरेश शर्मा और डडबारा निवासी संजीव शर्मा पुत्र ओंकार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार की दोपहर को उस वक्त हुआ जब उच्चापिंड से बिलावर आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस एक अन्य मिनी बस को ओवरटेक करने की चक्कर में गुडाकल्याल पावर हाउस के पास सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही वहां घायलों की चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से गाड़ी को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। इस बीच नौ साल की मासूम उषा देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में लोगों ने सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने पांच घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया। अन्य मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 80 साल के बुजुर्ग धनीराम ने जख्मों का ताव न सह पाने के चलते सांबा के करीब दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed