{"_id":"5793b2934f1c1b4032c4b828","slug":"rural-worker-missing-from-dinga-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंगा अंब का ग्रामीण सेवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिंगा अंब का ग्रामीण सेवक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता हुए डिंगा अंब के ग्राम सेवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये की शिकायत लेकर आल जेके वीएलडब्लयू एसोसिएशन के सदस्यों शनिवार को जिला उपायुक्त से भेंट की। सदस्याें ने कहा कि दो दिन से ग्राम सेवक को खोजने के लिए पुलिस भी कोई ठोस पहल नहीं कर रही है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान जगदीश सिंह जंवाल ने बताया कि गत सुबह अशोक कुमार निवासी मीरपुर डिंगा अंब में बतौर ग्राम सेवक तैनात था। वह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले, लेकिन अब तक वह अपने घर नहीं लौटे हैं। उन्होंने कहा कि जब इस बात का पता उन्हें लगा तो वह अशोक के घर गए।
विज्ञापन
अशोक के भाई ने बताया कि साढ़े आठ बजे अशोक उन्हें बस अड्डे पर मिला था। नौ बजे सुबह उसकी घर पर बात भी हुई, लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं आए और फोन भी बार-बार बंद आया तो घर वालों ने राजबाग थाना में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन दो दिन निकल जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदीप बक्षी ने कहा कि इस प्रकार किसी सरकारी कर्मचारी का लापता होना और पुलिस का ढुलमुल रवैया सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अशोक का पता लगाने के लिए पुलिस को कड़े प्रयास करने होंगे। जिला उपायुक्त ने मौके पर एसएसपी से बात कर कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।