फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   eight sick to eat poisonous food

जहरीला खाना खाने से 8 बीमार

Mon, 27 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 27 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
eight sick to eat poisonous food
food poisoning - फोटो : File

पंचायत बोरथेन के गांव डडोरा में खाना खाने से रिश्तेदारों समेत एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। रविवार दोपहर को खाना खाने बैठे के बाद सभी पेट में अचानक दर्द होने की शिकायत करने लगे। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अनिल सिंह निवासी पक्का कोठा रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डडोरा निवासी अपने रिश्तेदार शिवराम के घर गया था। वहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ दोपहर को खाना खाया।
विज्ञापन


खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्च्चों ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जब रसोई में देखा तो दाल में छिपकली पड़ी हुई थी। इतना पता चलते ही घर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में अनिल की पत्नी निशा देवी, उसकी दो वर्षीय बेटी शिंगारिका, पांच वर्षीय बेटा केशव, दस वर्षीय बेटा मंदीप बीमार हो गए। साथ ही शिवराम के पुत्र दिनेश और बेटियां रीना व नैंसी एवं साहिल पुत्र मेहर सिंह निवासी डिंबा अंब भी बीमार हो गए।

परिवार के अन्य लोगों ने सभी को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया। हालत में सुधार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed