{"_id":"5b8ee6a6867a55487857d84d","slug":"31536091814-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एक परिवार रात में कर रहा था जगराता, उधर घर बन गाया आग का गोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: एक परिवार रात में कर रहा था जगराता, उधर घर बन गाया आग का गोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के वार्ड-16 कालीबड़ी इलाके में सोमवार की देर रात एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग से काफी सामान जल चुका था। किसी तरह आग बुझाई गई। गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था और कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात उन्हें फोन पर कालीबड़ी इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। टीम को तत्काल आग बुझाने के लिए रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी तरफ घर पर रहने वाली संतोष देवी ने बताया कि वह इस घर में किराए पर रहती हैं। सोमवार की रात को वह जागरण देखने के लिए गई थीं और परिवार के बाकी सदस्य भी जागरण में ही थे।
लेकिन रात को उन्हें स्थानीय लोगों ने फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वह जागरण को बीच में छोड़कर घर के लिए दौड़े, लेकिन जब तक वह पहुंचते आग से पूरा घर जल गया था। उन्होंने बताया कि आग से घर पर रखे सभी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ-साथ फर्नीचर और बाकी सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है, लेकिन नुकसान लाखों में है। दमकल विभाग ने भी नुकसान के लिए जांच जारी कर दी है।