फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बस से कुचल कर युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

बस से कुचल कर युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
बस से कुचल कर युवक की मौत पर फूटा गुस्सा
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित छन्न खत्रियां में बस से उतरते समय एक युवक पुलिस नाके पर ड्रम से टकरा कर बस के पहिये के नीचे आ गया। पहिये से कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने लगभग आधे घंटे तक जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीण ने नाके को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक जैसे ही बस से उतरा, नाके पर लगाये गये ड्रम से टकराया और बस के नीचे आ गया। इससे पहले भी यहां लगाए गए ड्रम कई हादसों का कारण बन चुके हैं, लेकिन फिर भी उनको नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाके को चौक से हटाकर कहीं और लगाया जाए। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रवींद्र सिंह के आश्वासन के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। मृत युवक की पहचान प्रदीप सिंह निवासी छन्न खत्रियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed