फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: बिजली बिल के फर्जी नोटिस से जुड़े ठगी के तार

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जम्मू कश्मीर में बिजली उपभोक्ताओं को फर्जी लीगल नोटिस का झांसा देकर ठगी का प्रयास हो रहा है। ठग वाट्सएप के जरिए उन्हें अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेज रहे हैं और बिजली बिल का बीते महीने का भुगतान न होने का हवाला देकर बिजली अधिकारी से बताए गए एक नंबर पर बात करने और अपनी डिटेल अपडेट करवाने के संबंध में कहा जा रहा है।
विज्ञापन

इस पत्र पर लोगों को संदेह न हो, इसके लिए अंत में जहां मुख्य बिजली अधिकारी की एक फर्जी स्टांप लगाई गई है, वहीं यह भी नोट दिया गया है कि बिजली मंत्रालय को विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलो किया जा सकता है। झांसा देने के लिए पत्र को एक असली सा रूप देने की कोशिश की गई है। फर्जी वाड़े में लोगों को ठगने के लिए दिया गया नंबर 9110339476 है, जबकि ठग ने अपना नाम फर्जी बिजली अधिकारी के रूप में देवेश जोशी बताया है। उधर, बिजली विभाग के अनुसार इस तरह के मैसेज पहले भी कई उपभोक्ताओं को मिलते रहे हैं। विभाग इस तरह का कोई भी मैसेज उपभोक्ताओं को नहीं करता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि इस तरह की जालसाजी में न आएं। अन्यथा जानकारी अपडेट करने के नाम पर यह ठग लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा सकते हैं। विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग इस तरह के लीगल नोटिस किसी भी उपभोक्ता को नहीं भेज रहा है। न ही किसी उपभोक्ता से ऑनलाइन फोन के माध्यम से व्यक्तिगत, खाता संबंधित जानकारियां या ओटीपी लिए जाते हैं। यह ठगों का एक नया प्रयास है। उपभोक्ता किसी भी आने वाले मैसेज के संबंध में पहले बिजली विभाग के कार्यालय में जाकर पता कर सकते हैं और खुद को ठगी से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed