फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   covid

नगरी में कोरोना से निपटने के इंतजामों का लिया जायजा

विज्ञापन
covid
कोरोना से बने हालात के दौरान नगरी क्षेत्र में इससे निपटने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करने के लिए जिला विकास परिषद के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने कस्बे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगरी उप जिला अस्पताल सहित तहसील कार्यालय का दौरा किया और अधिकारियों से किए गए इंतजामों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान उन्होंने म्युुनिसिपल कमेटी नगरी में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर कस्बे की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह अंडोत्रा ने उन्हें बताया कि कस्बे में कोरोना नियंत्रण में कमेटी की भूमिका को सक्षम बनाने के लिए अतिरिक्त फंड की जरूरत है। उन्होंने कमेटी को 5 लाख का फंड उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उक्त पैसे का उपयोग सैनिटाइजर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों व अन्य सामग्री पर खर्चा किया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के लाभार्थियों को योजना की बची हुई किश्ते जारी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में कस्बे के कई परिवार बिना छत के जीवन यापन कर रहे हैं। आने वाले समय में बरसात इन परिवारों को प्रभावित कर सकती हैं। अगर सरकार फंड उपलब्ध करा दे तो इन परिवारों की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे का परिसीमन कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि समय के साथ कस्बे की आबादी और क्षेत्रफल भी बढ़ा है ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं का बेहतर इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अगर परिसीमन कराया जाए तो कई तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है। वही जिला विकास परिषद के चेयरमैन उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए वह अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने कोरोना की महामारी से बचाव के लिए हर संभव सतर्कता बरतने की निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed