{"_id":"5f1c7c828ebc3e63d016a5c7","slug":"coronavirus-kathua-news-jmu2151157108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के सात नए मामले, 10 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के सात नए मामले, 10 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक आबकारी विभाग का लखनपुर में तैनात कर्मी और एक वार्ड दस कठुआ की अस्सी वर्षीय महिला के साथ बिलावर के बाथरी और दुरूंग से दो लोग भी शामिल हैं। यह पहले ही क्वारंटीन किए गए थे। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड सेंटरों से छुट्टी दे दी गई है।
बीते दिन ही कठुआ से 49 मामले सामने आए थे। जिनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी थे और क्वारंटीन किए गए थे। उधर, बनी सब डिवीजन में शनिवार को 56 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई है। प्रशासन ने सरथल में भी पर्यटकों की आमद पर रोक लगा दी है। भद्रवाह में लगातार सामने आ रहे संक्रमित मामलों के बाद उस ओर से भी पर्यटकों को कठुआ जिले में आने से रोका जा रहा है। एसडीएम बनी ने पहले ही आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि उन ही व्यवसायियों को दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी जो सैंपल जांच में निगेटिव पाए जाएंगे।
बिलावर में तीन लोगों को स्वस्थ होने पर भेजा घर
बिलावर। नगर के नाज खेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवी राज ने बताया कि तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। वहीं, कुल पांच लोगों का इलाज अभी कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। गौरतलब है कि, स्वस्थ हुए लोगों में से एक गुड़ा कल्याल गांव का निवासी है, जो उपजिला अस्पताल के बाहर एक निजी लैब में काम करता था। वहीं दो लोग पललन गांव के रहने वाले हैं। बीएमओ ने बताया कि बिलावर के आर्मी यूनिट में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर मे क्वारंटीन किए गए दो सीआरपीएफ के जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर बिलावर भेज दिया गया है। बीएमओ ने बताया कि इस समय कोविड केयर सेंटर में कुल पांच लोगों का इलाज चल रहा है।