फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress demonstrated against target killing

टारगेट किलिंग के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress demonstrated against target killing
सलालपुर में पुतला जलाकर प्रर्दशन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। कश्मीर में की जा रही टारगेट किलिंग के विरोध में सलालपुर में कांग्रेस ने प्रदेश शासन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की निष्क्रियता की वजह से गैर कश्मीरियों को कश्मीर से पलायन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से कश्मीर के हालात नहीं संभल रहे हैं। गैर कश्मीरियों को आतंकवादी चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। इसकी वजह से यहां फिर से 1990 जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। सरपंच सतपाल भगत ने कहा कि कश्मीर में बढ़ता आतंकवाद चिंता का विषय है। इस पर सरकार को गंभीरता दिखाते हुए आतंकवाद से सख्ती से निपटना चाहिए। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने भी कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed