फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cold season

Kathua News: बर्फीली हवाओं के आगे बेदम दिखी धूप

विज्ञापन
cold season
कठुआ। शहर में कोहरे का सितम जारी है। वहीं, रात का तापमान भी दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। सोमवार को चंद मिनटों के लिए खिली धूप भी बर्फीली हवाओं के आगे बेदम दिखी। इसके चलते दिन भर लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। वहीं, ठंडी बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दोपहर 1 बजे के करीब धूप खिली। लेकिन, धूप में तपिश नहीं दिखी। इसके बाद फिर से आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह छाए कोहरे के कारण सड़क और रेल परिवहन बुरी तरह प्रभावित रहा। कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को दिल्ली से कटड़ा जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति, वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, पूणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, गुवाहाटी से जम्मू तवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, गांधीधाम जंक्शन से कटड़ा जाने वाली सर्वोदय एक्सप्रेस, संबलपुर से जम्मूतवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस, अजमेर से जम्मूतवी जाने वाली पूजा सुपरफास्ट, डाॅक्टर आंबेडकर नगर से कटड़ा जाने वाली मालवा सुपरफास्ट, ऋषिकेश से कटड़ा जाने वाली हेमकुंठ एक्सप्रेस, बाडमेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा से कटड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस, दिल्ली से कटड़ा जाने वाली जम्मू मेल अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से कठुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed