फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panic due to dogs in Bilawar in jammu kashmir

जम्मूः बिलावर में लावारिस कुत्तों की दहशत से लोग परेशान

Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Panic due to dogs in Bilawar in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग में उपजिला बिलावर के कई नगरों और गांवों में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की तादाद से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया है। रामकोट, नगरोटा, मांडली, फिंतर, देवल, बिलावर, किशनपुर, सुकराला और कई अन्य क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की इतनी दहशत है कि, लोगों का दिन के समय भी रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमेश चंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण, नरेश कुमार, राजू मिस्त्री, जितेंद्र खजूरिया आदि ने बताया कि लावारिस कुत्तों की वजह से दिन में भी चौक चौराहों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। रात के समय जब लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर किसी वाहन या किसी दो पहिया वाहन चालक के पीछे लगते हैं, तो उस समय जान बचाना मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व देवल गांव में भी आवारा कुत्तों ने एक बाइक सवार को गिरा दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बचाया गया था। 

लोगों ने कहा कि क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या से लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों की दहशत से निजात दिलाने के लिए कोई उचित कदम उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed