{"_id":"57db82b9888bb6eac74fb27a8a750d56","slug":"ceasefire-violation-in-hiranagr-firing-at-two-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में भी सीजफायर उल्लंघन, दो गांवों पर गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में भी सीजफायर उल्लंघन, दो गांवों पर गोलाबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 08 Oct 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया के बाद अब पाकिस्तान ने हीरानगर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात मनियारी और पानसर गांवों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इसके अंदेशे को देखते हुए पहले से तैयार सीमा सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना से तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल को सीआरपीएफ और पुलिस के मोबाइल बंकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बुलेट प्रूफ वाहनों को भी सीमा की ओर रवाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सवा आठ बजे मनियारी गांव में पाकिस्तान ने गोलाबारी की।
विज्ञापन
इसके बाद बिल्कुल सटे पानसर गांव में भी फायरिंग शुरू हो गई। पहले से तैयार सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला जारी था। सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के पास पहले से पर्याप्त बुलेट प्रूफ वाहन हैं लेकिन हालात को देखते हुए कठुआ से सीआरपीएफ और पुलिस के मोबाइल बंकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर रवाना कर दिए गए।
माना जा रहा है कि रात के समय हालात बिगड़ने की सूरत में ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़ सकती है।
फायरिंग के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि पानसर और मनियारी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू हो गई है। सीमा सुरक्षा बल के अलावा पुलिस व अन्य सुरक्षा बल का अमला भी फायरिंग वाले इलाके में पहुंच चुका है।