फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: मंदिरों में माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। मकर संक्रांति का पर्व जिले भर में धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह से भक्तों ने विभिन्न जल स्रोताें में स्नान करने के बाद दान कर धर्म कमाया। वहीं पर्व के चलते सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने मंदिरों में जाकर माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

पर्व के चलते शहर के शिवानगर स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर और रामलीला मैदान सहित पटेल नगर रामलीला क्लब की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने स्टाॅल लगाकर आने जाने वाले लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भक्तों ने मंदिरों में जाकर माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की, जबकि काफी संख्या में लोगों ने कुल देवी-देवताओं के स्थान पर नगर जाकर नया अनाज चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पर्व पर कई परिवारों ने अपने पूर्वजों की परंपरा का अनुसरण करते हुए बेटियों के घर खिचड़ी भेजने की प्रथा भी पूरी की।
विज्ञापन


पर्व के संबंध में आदि योगी गौतम महाराज ने बताया कि आज के दिन सूर्यदेव अपनी कक्षा में परिवर्तन करके दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिस राशि में सूर्य की कक्ष का परिवर्तन होता है, उसे संक्रांति कहा जाता है। लिहाजा इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आज से दिन बड़ा और रात्रि की अवधि कम होनी शुरू हो जाएगी। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाने वाला यह त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन दान-पुण्य में मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज हुए राशि परिवर्तन के साथ मेष, वृष कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए जारी वर्ष फलदायी होने वाला है, जिन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ धन और यश की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed