फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: बालकृष्ण की झांकी के दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिवदुर्गा मंदिर में जारी श्रीमद्भागवत कथा में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाल रूप श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन पाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


कथाव्यास पीयूष महाराज ने जैसे ही भगवान के जन्म की घोषणा की तो वहां हर्ष का वातावरण बन गया। इस दौरान कंस के कारागार से लेकर नंदबाबा के दरबार तक वासुदेव के आने की झांकी प्रस्तुत की गई तो उपस्थित भक्त भगवान के बाल रूप की भव्य झांकी का दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान पेश किए जाने वाले बधाई गीतों पर जहां भक्त झूमते दिखाई दिए, वहीं महाप्रसाद को पाने के लिए हर श्रद्धालु लालायित दिखा।
विज्ञापन


इस मौके पर कथा व्यास पीयूष महाराज ने कहा कि मनुष्य भक्ति रूपी आंख से ही परमात्मा को प्राप्त कर सकती है। सभी प्राणियों पर परमात्मा का समभाव रहता है। प्राणियों में निष्ठा और विश्वास है तो वह अपने सद्कर्म के बल पर उन्हें प्रत्येक जगहों पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद की निष्ठा और भक्ति का ही परिणाम था कि हिरण्य कश्यप से उसकी रक्षा के लिए भगवान को नरसिंह रूप में खंभे से अवतार लेना पड़ा था, इसलिए हम भगवत कृपा को तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब पूर्ण रूपेण उनकी शरण में चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed