फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Building of Sukrala tample built by Raja of Chamba

चंबा के राजा ने बनवाया था भवन

Sun, 02 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Building of Sukrala tample built by Raja of Chamba
सुकराला माता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

माता का सुकराला गांव में मंदिर निर्माण होने की कथा भी काफी रोचक है। कहते हैं कि एक बार चंबा का राजा उमेध सिंह अपने संबंधी  बिलावर के राजा के पास आया हुआ था। एक दिन वह शिकार खेलने के लिए सुकराला के वन में गया, यहां उसने 140 पीजड़ों यानी कि जंगली बकरियों का शिकार किया।

विज्ञापन


उसके इस कृत्य से मात मल्ल को बड़ा क्र ोध आया। माता की माया से राजा उमेध सिंह के पेट में जोर की पीड़ा शुरू हो गई। इलाज के लिए बड़े-बड़े वैद्यों और हकीमों को बुलाया गया, मगर राजा का मर्ज ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन


अंत में माता के चेले जुनान के बुलाया गया। उसने बताया कि यह सब माता के प्रकोप का ही फल है। क्योंकि राजा ने माता के वन में जाकर वन प्राणियों की निर्मम हत्या की है। राजा ने माता से क्षमा मांगी और वचन दिया कि माता जो दंड मूझे देगी, वह मैं भुगतूंगा। माता राजा के वचनों से प्रसन्न हो गई और कहा कि यदि तू अपने परिवार सहित आकर सुकराला गांव में मेरा भवन बनाएगा तो मैं तुम्हें क्षमा कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ने माता को जैसे ही भवन बनाने का वचन दिया, वह बिल्कुल ठीक हो गया। बाद में उसने चंबा से सारी भवन सामग्री मंगवा कर माता के भवन का निर्माण करवाया। यहां आज हर साल हजारों की संख्या में माता के भगत माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed