फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BORDER AREA COMBING NEWS

Kathua News: तीसरे दिन बाॅर्डर से लेकर घुसपैठ के रूट और पहाड़ भी खंगाले

विज्ञापन
BORDER AREA COMBING NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सीमावर्ती जिले कठुआ में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा ग्रिड को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे मैदानी इलाकों, पारंपरिक घुसपैठ मार्गों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का व्यापक तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।
शनिवार को जहां बिलावर के ऊंचे जंगलों और पहाड़ों में पिछले 56 घंटों से चल रहा बड़ा संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन संपन्न हो गया, वहीं हीरानगर और राजबाग के सीमावर्ती व संवेदनशील इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (एलआरपी) और सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की टोह ली गई। बिलावर उपमंडल के ऊंचे पहाड़ी जंगलों में 17 सितंबर की सुबह शुरू किया गया सघन तलाशी अभियान शनिवार शाम 6:00 बजे पूरा हुआ।
विज्ञापन

एसपी ऑपरेशंस (अपर कठुआ), एसडीपीओ बिलावर और एसएचओ बिलावर के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में एसओजी बिलावर, सीआरपीएफ, सेना , पैरा कमांडो के जवानों ने संयुक्त मोर्चा संभाला था। सुरक्षाबलों ने तीन दिनों के भीतर गूड़ा फलाल, पडेतरटर, नगेन, खत्रियाल के घने जंगलों, गुफाओं और संदिग्ध ढांचों को पूरी तरह खंगाला। शनिवार शाम तक सुरक्षाबलों को कुछ भी और हाथ नहीं लगा। विभिन्न टीमों अलग अलग इलाकों से लगातार सर्च में जुटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उज्ज दरिया के जरिए होने वाली घुसपैठ की आशंका पर शनिवार सुबह सघन लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू की गई। एसओजी हीरानगर, सीआरपीएफ और पुलिस चौकी जखोल के संयुक्त दल ने तलाशी के लिए बुनाला, सोफैन,जुथान नाले के आसपास अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed