फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   arrested man run away from police station

पुलिस को गच्चा दे आरोपी थाने से फरार

Sat, 09 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 09 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
arrested man run away from police station
बेखौफ हुए चोर

पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर शुक्रवार सुबह नशीले पदार्थों का तस्कर सिटी पुलिस थाना से फरार हो गया। पूरा दिन फरार आरोपी को ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शौच के लिए हवालात से बाहर निकाल गया आरोपी पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए भाग निकला। जब पुलिस कर्मियों को आरोपी के भागने का पता चला तो पूरे पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस कर्मी फरार हुए आरोपी को ढूंढने के लिए शमशान घाट की तरफ भागे लेकिन पूरा दिन खाक छानने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


बता दें कि 4 अप्रैल को जिला पुलिस लाइन की नफरी ने जिला अदालत परिसर से नशीले कैप्सूल सहित एक तस्कर को पकड़ा था। जिसकी पहचान रविंद्र सेनी उर्फ साबू निवासी बत्ती मोड़ नगरी के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके विरुद्घ धारा 8/21/ 22 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नीवा जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उस वक्त ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित करने के साथ उस पर धारा 222, 232 के तहत मामला दर्ज    कर लिया।


एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक सिपाही को निलंबित कर दिया, लेकिन थाने की कमान संभालने वाले पर कोई कार्रवाई का आदेश नहीं देने पर तरह-तरह के कयास लगने शुरू   हो गये हैं। पुलिस थाने से फरार हुए आरोपी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed