{"_id":"618ec939af952d00cb196734","slug":"agriculture-kathua-news-jmu2477145133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर उगाएं सब्जियां, दिखेगी हरियाली, रहेंगे सेहतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर उगाएं सब्जियां, दिखेगी हरियाली, रहेंगे सेहतमंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। खेती का शौक रखने वाले शहरी लोगों के लिए अब अपने घर की छत पर हरियाली का सपना पूरा होने जा रहा है। बदलते तौर तरीकों में जैविक तरीके से अब शहर के लोग भी सब्जियों आदि को छत पर उगा सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से प्रायोगिक तौर पर अर्बन फार्मिंग योजना शुरू कर दी गई है।
जिस तरह से गांवों में खेती का रकबा कम हो रहा है। गांव में रहने वाले किसान रासायनिक खादों का प्रयोग कर फसल तैयार कर रहे हैं, इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में अब कृषि विभाग नए प्रयोगों के साथ शहरों में खेती को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहा है। विदेशों की तर्ज पर अब कठुआ जिले में भी अर्बन फार्मिंग के कंसेप्ट को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कृषि विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
जिले में कृषि विभाग फ्लैगशिप कार्यक्रम के तौर पर शहर के भूमिहीन और शौकिया तौर पर सब्जियां उगाने वालों के लिए अर्बन फार्मिंग की प्रोत्साहन योजना के तहत शुक्रवार को 70 फार्मिंग बैग बांटे गए। अभियान के तहत 490 बैग कुल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जेईओ पंकज जसरोटिया ने बताया कि अर्बन फार्मिंग के तहत ग्रो बैग देते हुए लाभार्थियों को बताया गया है कि बिना मिट्टी के यह बैग तैयार किए गए हैं। कोको पीट, वर्मी कंपोस्ट, वर्मी कोलाइट, नीम केक और बायोजाइम का मिश्रण इसके लिए इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मिट्टी से हल्का है और इसमें लगने वाले बीमारियों से भी बचाता है।
बताया कि इसकी देखभाल और अन्य परामर्श को लेकर कृषि विभाग लाभार्थियों के नियमित संपर्क में भी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला विकास परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी विस्तार राजू महाजन, एडीओ मनोहर लाल भी मौजूद रहे।