फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   agitation

पट्रोल डीजल व वाहन रजिस्ट्रेशन की बढ़ी फीस के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitation
कठुआ। सरकार की तरफ से वाहनों के पंजीकरण की फीस में की गई वृद्धि और लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में यूथ फेडरेशन लखनपुर ने राज्य प्रवेशद्वार में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। फेडरेशन ने लखनपुर में बनाए जा रहे टोल प्लाजा का भी विरोध किया। फेडरेशन के सदस्यों ने वाहनों के पंजीकरण फीस को 9 प्रतिशत करने का विरोध करते हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और लोगों पर टैक्स को बोझ बढ़ा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई को और अधिक बढ़ा दिया है। लोग बढ़ती महंगाई से पहले ही परेशान हैं उस पर वाहनों के पंजीकरण पर भी टैक्स बढ़ाने से उनकी परेशानी और बढ़ेगी। सरकार विकास के नाम पर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं। लखनपुर में बनाए जा रहे टोल प्लाजा को लेकर भी रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा और पहले से ही चरम पर पहुंची महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यूथ फेडरेशन लखनपुर में टोल प्लाजा को पुरजोर विरोध करेगी। कहा कि सरकार विकास के नाम पर सिर्फ प्रचार कर रही है और लोगों को छला जा रहा है। फेडरेशन के सदस्यों ने गवर्नर से पंजीकरण की बढ़ाई गई फीस के फैसले को वापस लेने और लखनपुर में टोल प्लाजा स्थापित करने के फैसले को वापस लेने की मांग की। सरकार द्वारा फैसलों को वापस न लेने की सूरत में फेडरेशन अपने आंदोलन को और तेज करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed