{"_id":"68f53bce9ddf6d4867065b5b","slug":"adg-western-command-reached-among-the-soldiers-on-the-border-and-boosted-their-morale-kathua-news-c-201-1-knt1002-125328-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीमा पर जवानों के बीच पहुंचे एडीजी वेस्टर्न कमांड, बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीमा पर जवानों के बीच पहुंचे एडीजी वेस्टर्न कमांड, बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
दीपावली से ठीक पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उच्च अधिकारियों ने फॉरवर्ड पोस्ट्स का दौरा कर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
रविवार को सतीश श्रीरामजी खंडारे (आईपीएस) एडीजी, एसडीजी मुख्यालय (वेस्टर्न कमांड) चंडीगढ़ ने सीमा चौकी (बीओपी) मनीहारी 107 बटालियन बीएसएफ का दौरा किया। उनके साथ श्री शशांक आनंद (आईपीएस) आईजी फोर्स मुख्यालय बीएसएफ जम्मू और प्रदीप चंद शर्मा कमांडेंट प्रशासन/अध्यक्ष डीआईजी मुख्यालय बीएसएफ भी मौजूद रहे। यह दौरा दोपहर दो बजे से चार बजे तक चला।
इस दौरान एडीजी वेस्टर्न कमांड ने बटालियन के उच्च अधिकारियों और जवानों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने दीवाली के त्योहार पर घर से दूर रहकर देश की रक्षा कर रहे जवानों और अधिकारियों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें और उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एडीजी ने जवानों के साथ भोजन किया और उन्हें मिठाई एवं फलों का वितरण भी किया। त्योहार के समय सीमा पर उच्चाधिकारी को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश हुए और उनका मनोबल बढ़ा।