फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident

ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर

विज्ञापन
Accident
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक महिला सहयात्री गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत सोमवार की देर रात यह घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल (जेके 08 सी 3752) पर सवार तीनों लोग अपनी लेन बदलने के लिए हाईवे पर बाइक मोड़ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी25 डीजी 8289) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जब उन्हें ट्रक की टक्कर लगी तो बाइक का संतुलन बुरी तरह बिगड़ गया। बाइक के गिरने पर दुर्घटना में सभी तीनों सवारों को गहरी चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत (33) निवासी औद्योगिक क्षेत्र को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से तीनों बाइक सवार असम के निवासी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बाकी दो बाइक सवार नेहा (40) और पवित्रो सरकार (30) की भी हालत नाजुक थी। अस्पताल में इन दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और तेजी दिखाते हुए डॉक्टरों ने इन्हें फौरन जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान पवित्रो सरकार की भी मौत हो गई। महिला का इलाज अब भी जीएमसी जम्मू में चल रहा है। उसके सिर और बांह पर गहरी चोटें हैं। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed