{"_id":"5cbcc574bdec2214367b9304","slug":"91555875188-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल की मौत पर भड़के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल की मौत पर भड़के परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने हाईवे जाम कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से मामले की जांच की गुहार लगा।
रविवार शाम माही चक इलाके में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों ने हाईवे जाम कर अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार लापरवाही के कारण घायल अब्दुल माजिद निवासी माही चक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर सही से उपचार किया जाता तो उसे बचाया जा सकता था। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार कठुआ केके खजूरिया और थाना प्रभारी कठुआ ने लोगों को शांत करवाया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम के वक्त माही चक इलाके में बाइक के सामने एक सात साल के बच्चे के आने से बाइक चालक ने जोर से ब्रेक मारी। इसमें बच्चा और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को तो जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, मगर उचित उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। इस कारण उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार और थाना प्रभारी ने आश्वासन दे कर लोगों को शांत किया।