{"_id":"5ccc9fddbdec22078775aa17","slug":"41556914141-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इलेवन ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला कठुआ में पहली बार 40-40 ओवर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पुलिस लाइन के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में जोगेश क्रिकेट क्लब कठुआ और जूनियर इलेवन के बीच हुआ। टास जीतकर जोगेश क्रिकेट क्लब कठुआ की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
बल्लेबाजी के लिए उतरी जूनियर इलेवन कठुआ की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले 7 ओवर में 34 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज निशांक महाजन ने 25 और आदित्य शर्मा ने 17 रन बनाए। इसके बाद मध्यक्रम में कमलप्रीत सिंह ने 19 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान निखिल शर्मा ने 47 रन बनाए। टीम ने 38.5 ओवर में 183 रन बनाए। जोगेश क्रिकेट क्लब की ओर से दिनेश शर्मा ने आठ ओवर में 35 रन देकर तीन, अमित शर्मा ने आठ ओवर में 29 रन देकर तीन और जोगेश, राजन और पंकज ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोगेश क्रिकेट क्लब की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और तीसरे ही ओवर में टीम को झटका लग गया। सलामी बल्लेबाज भूपेंद्र ने 21 और अरुण ने मात्र 6 रन का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज संभल कर नहीं खेल पाया और जल्दी-जल्दी में जीतने के चक्कर में विकेट गिरते चले गए। निखिल ने 14 और रवि वर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। मगर यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। टीम 29.3 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। जूनियर इलेवन कठुआ की टीम ने 46 रनों से मैच अपने नाम किया। जोगेश क्लब की ओर से संचित ने आठ ओवर में 30 रन देकर चार, कवलप्रीत सिंह ने आठ ओवर में 38 रन देकर तीन व कर्ण और अनुभव ने एक-एक विकेट हासिल हुआ। संचित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।