फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   30-day training for bamboo artisans begins

Kathua News: बांस कारीगरों के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
30-day training for bamboo artisans begins
कठुआ के सल्लन स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर में बांस कलाकृतियों के उन्नयन के लिए 30 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय जम्मू ने नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल फॉर बिजनेस डेवलपमेंट काउंसिल्स असम के सहयोग से इसका आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर शर्मा ने कारीगरों को उत्साहित किया।
विज्ञापन

आयुक्त कठुआ ने शिल्पकारों से इस कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने पारंपरिक शिल्प में नवाचार और मूल्यवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एडीडीसी सुरेंद्र मोहन और विभाग की सहायक निदेशक डॉ. रोहिणी द्वारा स्थानीय शिल्पकारों को टूल किट वितरित किए गए। बताया कि इसका मकसद है कि वे अपने शिल्प में दक्षता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर असम से आए दो मास्टर ट्रेनर, प्रणब डोहट्टी और संदीप वर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय शिल्पकार सरदारी लाल और शिवाल्या मगोत्रा ने बताया कि बांस शिल्प ने कैसे उनकी जिंदगी को बदला है। मुख्य अतिथि ने विभाग को निर्देश दिए कि वे अन्य राज्यों और देशों के सफल मॉडलों को अपनाकर बांस शिल्प को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने विभाग द्वारा स्थापित मशीनों का भी निरीक्षण किया, जो उत्तर-पूर्वी भारत के मॉडल को जम्मू-कश्मीर में दोहराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि और सहायक निदेशक ने शिल्पकारों की समस्याएं और सुझाव सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed