फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दामाद ने किया सास और साले को लहुलुहान

दामाद ने किया सास और साले को लहुलुहान

विज्ञापन
दामाद ने किया सास और साले को लहुलुहान
कठुआ। लखनपुर थाना के अंतर्गत मेहताबपुर इलाके में आपसी विवाद के चलते दामाद ने सास और साले पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामला बुधवार रात का है। जब महिला अपनी बेटियों के साथ घर के आंगन में बैठी थी। दामाद ने ससुराल पहुंचकर सास पर हमला कर घायल कर दिया, जबकि बीचबचाव करने पर साले को भी घायल कर अपने साथियों सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरीश निवासी कृष्णा कालोनी की पत्नी ने अपनी सास के खिलाफ किसी बात को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने सास को पूछताछ के लिए बुलाया था। बुधवार को जब हरीश घर आया तो उसकी मां ने पत्नी स्थिति से अवगत करवाया। इस पर उसने तीन साथियों सहित मेहताबपुर अपने ससुराल पहुंच कर आंगन में बैठी सास मोनिका देवी (50) पर हमला कर घायल कर दिया। जब उसका साला दीपक (27) उसे रोकने के लिए पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया। आंगन में ही बैठी बेटी ने जब शोर मचाया तो सभी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें रिकवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed