फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दसवीं में फिर लड़कियों ने मनवाया लोहा

दसवीं में फिर लड़कियों ने मनवाया लोहा

विज्ञापन
दसवीं में फिर लड़कियों ने मनवाया लोहा
कठुआ। सीबीएसई दसवीं के वार्षिक परिणामों में लड़कियों ने एकबार फिर बाजी मारी है। कठुआ जिला में टॉप करने वाली सेंट जेवियर्स कांवेंट की कार्तिका राजपूत ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कार्तिका इसके साथ ही राज्य में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में पांचवें नंबर पर रही हैं। कठुआ जिला के दूर दराज बनी इलाके से निकलकर जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली सीमा देवी ने भी जिला का नाम रोशन किया है। सीमा ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के आठ विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के रछित महाजन ने 97.4 प्रतिशत, रेजीना अख्तर ने 97.2 प्रतिशत तो वहीं मयन ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। एपीएस की जशप्रीत ने 95.2, अजितेश्वर ने 95.4, शगुन ने 95.2 और हिमानी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


इंजीनियर बनना चाहते हैं मोहन रैना
सेंट जेवियर्स कांवेंट के मोहन रैना ने सीबीएसई दसवीं के वार्षिक परिणामों में 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अच्छे परिणामों के बाद जहां मोहन खुश थे वहीं परिजनों को बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। मोहन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे अथक मेहनत है, जिसके लिए वो देर रात तक जागकर पढ़ाई करते रहे। बताया कि सोशल मीडिया किसी का भी ध्यान भटका सकता है, लेकिन संयम जरूरी है। मोहन भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और उन्होंने 11वीं में नॉन मेडिकल में दाखिला लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टर बनना चाहती हैं सांची
94.60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सांची ने बताया कि वो डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने सफलता में स्कूल और अभिभावकों ने अहम रोल निभाया है। सीबीएसई की दसवीं का रिजल्ट निकलने के साथ ही सांची के परिजनों को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है मयन
कठुआ के वार्ड दो निवासी मयन ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मयन ने बताया कि उसने रात के समय पढ़ाई को ज्यादा प्राथमिकता दी चूंकि इससे एकाग्रता बनी रहती है। बताया कि दसवीं कक्षा में उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं था। बताया कि वो भविष्य में साफ्टवेयर या सिविल इंजीनियर बनना चाहता है।

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं सीमा
बनी जैसे दूर दराज इलाके से बारहवीं के बाद दसवीं में भी विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया है। सोमवार को घोषित हुए परिणामों के बाद बनी की बेटी सीमा का टॉपर्स में नाम आने के बाद पूरे बनी इलाके में खुशी की लहर रही। सीमा के पिता लोआंग हायर सेकेंडरी में फिजिक्स के सीनियर लेक्चरर हैं। सीमा ने बताया कि वो भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।


बैंक में नौकरी है मेहुल का सपना
जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली की मेहुल ने बताया कि उनका लक्ष्य बैंक ेमं नौकरी हासिल करने का है। बताया कि वो सोशल नेटवर्किंग के साथ नहीं जड़ी हैं। न ही कोई टयूशन हासिल की है। मेहुल ने मेडिकल में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed