{"_id":"a6aefe76a9764d78ceb47b3881fef5c1","slug":"18-people-participated-in-blood-donation-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह ने किया रक्तदान
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
मढ़ीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में विहिप और बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दल के सदस्य और स्थानीय लोगों ने खासा उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
कुल अठारह सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, जबकि लीला करण, बिशन भारती, ज्ञान सिंह पठानिया, जाट राम और विहिप उत्तर भारत स्तर की प्रभारी रजनी ठकुरायन विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
शिविर के आयोजक सरपंच और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से दूसरों को जीवनदान दिया जा सकता है।