फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत और तीन घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिकवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मृतक की पहचान राकी पुत्र अशोक कुमार और घायलों की अमन डोगरा पुत्र राज कुमार, अमित कुमार पुत्र वैष्णो दास और राजन पुत्र राम प्रसाद सभी निवासी शक्ति नगर (जम्मू) के रूप में हुई है। वहीं, कठुआ थाना प्रभारी अरविंद संब्याल के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजन नामक युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे डीएमसी लुधियाना ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को कार (जेके02बीडब्ल्यू-0031) की जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जंगलोट मोड़ के पास एक सैन्य वाहन के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल पहुंचाया, मगर राकी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीन घायलों को उपचार के बाद रिकवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मगर उनमें से एक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे डीएमसी लुधियाना ले गए हैं। गौरतलब है कि गत एक सप्ताह से सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा
शक्तिनगर चौक पर शव को रख कर एक साथी युवक को सामने लाने पर अड़े
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कठुआ में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे शक्तिनगर (जम्मू) के युवक की मौत हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव को शक्तिनगर चौक पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक के साथ तीन और युवक थे। इनमें से दो को हल्की चोट आई है और तीसरा फरार है। जब उसे सामने नहीं लाते शव को नहीं उठाएंगे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि रविवार की रात राकेश कुमार उर्फ राकी को उसका एक दोस्त जो मोहल्ले में ही रहता है घर से बुलाकर ले गया। हालांकि वह घर नहीं आया। राकेश के घर से जाने से पहले उसके मोबाइल फोन पर 25 काल्स आई थीं। करीब 12 बजे उसका दोस्त घर घूमने के नाम पर उसे साथ लेकर चला गया। देर रात तक राकेश घर नहीं लौटा, मगर करीब ढाई बजे उसकी रोड एक्सीडेंट में मौत सूचना मिली। उसके साथ दो और लड़के थे, जिनको भी चोट आई हैं। लेकिन एक अन्य युवक फरार हो गया है। इसका कोई पता नहीं चल रहा। न ही उसके परिवार वाले मिले हैं। वह चाहते हैं कि वो लड़का यहां पर आए। हालांकि बाद में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed