फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गेहूं की कटाई से पहले कशमकश में किसान

गेहूं की कटाई से पहले कशमकश में किसान

विज्ञापन
गेहूं की कटाई से पहले कशमकश में किसान
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में गेहूं की फसल पक चुकी है। एक-दो दिन के भीतर ही कटाई का काम शुरू हो जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी किसानों में यह डर बना हुआ है कि कहीं पाकिस्तान गोलाबारी शुरू न कर दे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अमूमन पाकिस्तान इन दिनों गोलाबारी करता रहा है। उसकी कोशिश रहती है कि किसान खेतों तक न पहुंचे और फसल बर्बाद हो जाए। इस बार फिर जान जोखिम में डालकर किसान फसल कटाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

किसान रामलाल, बोधराज व अजीत राज ने बताया उनकी जमीन सीमा पर हुई तारबंदी के बिल्कुल नजदीक है। समय पर बारिश होने से फसल इस बार अच्छी हुई है। जल्द ही कटाई शुरू कर देंगे, लेकिन पाकिस्तानी गोलाबारी का भय सता रहा है। इसलिए शुरुआत में कटाई के लिए हर घर से एक सदस्य खेतों में जाएगा। थोड़ी बहुत कटाई करने के बाद माहौल ठीक रहा तो परिवार के अन्य सदस्य भी खेत में जाएंगे। इस बार फसल अच्छी हुई है। कटाई में कोई दिक्कत नहीं हुई तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed