{"_id":"5cbf767bbdec2214216ce9a3","slug":"101556051579-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राइंडिंग यूनिट को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राइंडिंग यूनिट को बंद करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। हटली मोड़ इलाके में तैयार हो रहे सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को बंद किया जाए। इसके स्थापित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह मांग लोगों ने डीसी से की है।
मंगलवार को स्थानीय निवासी राजेश मेहता की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल डीसी से मिला। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से यूनिट को बंद करने की मांग की। उधर, जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने प्रबंधकों को फिलहाल काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधकों का कहना है कि बाकायदा पर्यावरण प्रभाव आंकलन और जरूरी अनुमति हासिल करने के बाद ही यूनिट का काम शुरू किया है, जिसके दस्तावेज जिला उपायुक्त को भी दिखाए जाएंगे।
शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि कठुआ औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्राइंडिंग इकाई जो कि रेड केटेगरी की है, जिसका काम जारी है। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और नियमों को ताक पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के पांच सौ मीटर दायरे के रिहायशी इलाके के लोगों को इस यूनिट के लगने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग यूनिट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे वहां स्थापित किया जाए जहां आबादी न हो। लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।