फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   woman kidnapped from Greater Kailash

ग्रेटर कैलाश से युवती का अपहरण

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped from Greater Kailash
किडनैपिंग

गंग्याल थाना के अंतर्गत ग्रेटर कैलाश इलाके से मंगलवार को एक युवती का अपहरण हो गया। पीड़ित अभिभावकों की शिकायत पर गंग्याल पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि युवती ग्रेटर कैलाश में ही किसी फैक्टरी में काम करती है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शुद्ध महादेव इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ग्रेटर कैलाश एक फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन


यहां वह कुछ लोगों के साथ रह रही थी। अभिभावकों ने जब अपनी बेटी के साथ फोन पर संपर्क किया तो उसके फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। किसी अन्य व्यक्ति से जानकारी मिली तो मालूम हुआ है कि उनकी बेटी ग्रेटर कैलाश में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने मौके पर आकर देखा तो पता चला कि एक युवक उनकी बेटी का अपहरण करके अपने साथ ले गया। तभी उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed