{"_id":"56dae0db4f1c1b302d8b49a5","slug":"police-man-assault-by-drunken-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर शराबी ने किया हमला, एक जवान जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर शराबी ने किया हमला, एक जवान जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:39 PM IST
सार
- हमले में पुलिस के दो जवानों को चोटें आईं
- आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार देर शाम राजबाग से सटे भंवडवां इलाके में शराब पीकर हल्ला कर रहे एक गुज्जर समुदाय के व्यक्ति को शिकायत के आधार पर काबू करने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
हमले में पुलिस के दो जवानों को चोटें आईं हैं, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात ही छुट्टी दे दी गई। दूसरे जवान को भी मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात राजबाग पुलिस को सूचना मिली की भंवडवां निवासी युसुफ शराब पीकर हंगामा कर रहा है और आसपास के लोगों को परेशान कर रखा है। युसुफ पर पूर्व में भी चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं, जिसे देखते हुए राजबाग थाने से पुलिस पार्टी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस जवानों को देखकर युसुफ ने अचानक उन पर लाठी से हमला कर दिया। सात पुलिस जवानों पर हमला करने वाले युसुफ को कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया, लेकिन इस बीच एक हेड कांस्टेबल को जहां गहरी चोट आई वहीं एक अन्य जवान मोहिंद्र भी घायल हो गया।
हेड कांस्टेबल सदर दीन को रात दस बजकर तीस मिनट पर जिला अस्पताल कठुआ में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में राजबाग थाने में आरोपी युसुफ के खिलाफ एफआईआर संख्या 43/2016 के अंतर्गत आरपीसी की धारा 307,353,332 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।