फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one killed and 3 injured in road accident at rs pura

दुर्घटनाओं में एक की मौत और तीन घायल

Sun, 06 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Sun, 06 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
one killed and 3 injured in road accident at rs pura
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सीमावर्ती क्षेत्र में जीप चालक ने सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे चालक की मौके पर जान चली गई और पीछे बैठा बच्चा घायल हो गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र सतपाल गांव बग्गाजना आरएस पुरा के रूप में की गई।

विज्ञापन


स्कूटी पर पीछे बैठे घायल हुए बच्चे की पहचान 14 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी गांव सीर के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद जीप चालक वहां से भाग निकला। बाद में पास के लोगों ने इन दोनों घायलों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने देवेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दीपक का प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वही गांव मोटे के पास तांगे व सेना के पानी के टैंकर की चपेट में आने पर तांगे पर बैठे लोग घायल हो गए। तीन लोगों को मामूली चोट आने पर अस्पताल में उपचार कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य दो युवतियों सीमा देवी पुत्री मोहिंद्र लाल व मोनिका देवी पुत्री जगदीश राज निवासी फलोरा को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज में रैफर कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed