{"_id":"679b42dd6a9c5a3f2702fce9","slug":"abvp-takes-out-tiranga-samman-yatra-from-trc-chowk-to-lal-chowk-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: टीआरसी चौक से लाल चौक तक एबीवीपी निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा, पहले भी निकाली गई थी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: टीआरसी चौक से लाल चौक तक एबीवीपी निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा, पहले भी निकाली गई थी रैली
Thu, 30 Jan 2025 02:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:45 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने टीआरसी चौक से रेजीडेंसी रोड होते हुए लाल चौक, श्रीनगर तक तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
एबीवीपी की तिरंग यात्रा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को टीआरसी चौक से रेजीडेंसी रोड होते हुए लाल चौक, श्रीनगर तक तिरंगा रैली निकाली। इससे पहले एबीवीपी की ओर से सोमवार को ग्रीन बेल्ट गांधी नगर से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 100 फुट लंबा तिरंगा शामिल था। तिरंगा यात्रा करीब दोपहर साढ़े 12 बजे ग्रीन बेल्ट से निकली। इसके बाद मुख्य रोड से होते हुए गांधी नगर अस्पताल से होते हुए पीडीपी कार्यालय के पास पहुंची।
विज्ञापन
#WATCH | J&K: ABVP Kashmir holds a Tiranga Rally from TRC Chowk to Lal Chowk, Srinagar via Residency Road. pic.twitter.com/Y8PJr77yPw
— ANI (@ANI) January 30, 2025
विज्ञापन
इस दौरान एबीवीपी प्रदेश प्रदेश मंत्री सनक श्रीवत्स ने बताया कि प्रदेश में तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जम्मू विश्वविद्यालय, नौशेरा, पुंछ, गुलमर्ग सहित अन्य जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकि है। कुछ दिन पहले पुंछ में एबीवीपी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
इसे लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने एक्स पर यात्रा के खिलाफ बयानबाजी की थी, जो असहनीय है। सोमवार को निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा एक तरह से उन लोगों को जवाब है, जो देश में नफरत फैलाने का काम करते हैं।