फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

ब्रिक्स समिट LIVE: आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान

Sat, 12 Sep 2026 06:15 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 12 Sep 2026 06:15 AM IST
खास बातें

ब्रिक्स समिट LIVE: भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे। ब्रिक्स शिखर बैठक 2026 से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
BRICS Summit Delhi LIVE Updates China Jinping PM Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam meet glimpse
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:10 AM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स सम्मेलन का शेड्यूल: कब क्या होगा, यहां जानिए

दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में जुटे 20 देशों के मेहमानों समेत WHO, विश्व व्यापार संगठन (WTO) जैसे वैश्विक संगठन की हस्तियों के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कब कौन से कार्यक्रम होंगे? बिंदुवार जानिए

आज क्या कुछ खास
  • दोपहर करीब 12.30 बजे: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात वर्षों के बाद दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। ब्रिक्स के अलावा भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी योजना।
  • दोपहर 2:35 बजे: ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन बंद कमरे में शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
  • शाम 4:25 बजे : ब्रिक्स नेताओं का भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा।
  • शाम 5:05 बजे : नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और संयुक्त पौधरोपण।
  • शाम 7:30 बजे : पीएम मोदी की ओर से रात्रिभोज
रविवार, 13 सितंबर को क्या खास 
  • सुबह 9:55 बजे : सदस्य देशों, सहयोगी देशों और विशेष रूप से आमंत्रित देशों के नेताओं का आगमन शुरू होगा।
  • सुबह 10:35 बजे : आधिकारिक सामूहिक फोटो सत्र होगा।
  • सुबह 10:50 बजे : शिखर सम्मेलन का मुख्य खुला सत्र। इसका विषय है लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना।
  • समापन: ब्रिक्स के 18वें सत्र को लेकर नई दिल्ली घोषणापत्र जारी होगा, इसी के साथ शिखर सम्मेलन का समापन।
05:04 AM, 12-Sep-2026

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक भी भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने बताया था 'तुलसी भाई'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ए गेब्रेयेसस भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए भारत पहुंचे हैं। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी और गेब्रेयेसस बेहद गर्मजोशी भरे आपसी संबंध साझा करते हैं। अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री ने डब्लूएचओ चीफ के गुजरात दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कहा था कि डॉ गेब्रेयेसस उनके दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि टेड्रोस के निवेदन पर वे डब्लूएचओ महानिदेशक को तुलसी भाई का नाम देना चाहते हैं।
विज्ञापन
04:45 AM, 12-Sep-2026

विकास में पुराने लीडर्स की जगह नए चालकों की भूमिका: पुतिन

भारत में आयोजित सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स बिजनेस फोरम में हुई बातचीत का जिक्र करते हुए रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, दुनिया गहरे संरचनात्मक बदलावों के दौर में प्रवेश कर चुकी है, इसका कारण यह है कि आर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पुराने लीडर्स की जगह विकास को गति देने वाले नए चालक ले रहे हैं।
04:14 AM, 12-Sep-2026

पुतिन को मोदी ने भेंट की किताब तिरुक्कुरल, उपराष्ट्रपति ने बताया- भारत का शाश्वत संदेश

पीएम मोदी ने पुतिन को तमिल विद्वान और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की पुस्तक तिरुक्कुरल भेंट की है। रूसी में अनूदित इस पुस्तक में 133 अध्याय और 1330 दोहे हैं। यह पुस्तक नैतिकता, शासन और मानवीय रिश्तों पर आधारित है। अरम (धर्म): पहले 38 अध्याय सदाचार, कर्तव्य, गृहस्थ जीवन और अच्छे आचरण से संबंधित हैं। पोरुल (अर्थ): समाज, अर्थशास्त्र, राज्य-संचालन, राजनीति और शासन पर केंद्रित हैं। जबकि तीसरा विषय इन्बम (काम) विषय में प्रेम, स्नेह और रिश्तों की पड़ताल है। विशेष उपहार दिए जाने पर उपराष्ट्रपति ने खुशी का इजहार किया। तमिलनाडु से आने वाले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रूस के राष्ट्रपति को तमिल संस्कृति से जुड़ा उपहार दिए जाने पर कहा कि भारत की समृद्ध विरासत सीमाओं और भाषाओं से परे है। राधाकृष्णन ने कहा कि यह उपहार हमारी चिरस्थायी सभ्यतागत विरासत का एक सुंदर उत्सव है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा, तिरुवल्लुवर का सार्वभौमिक ज्ञान भाषाओं, संस्कृतियों और सीमाओं से परे जाकर भारत के शाश्वत संदेश को दुनिया तक पहुंचाता है।
03:45 AM, 12-Sep-2026

विदेशी मेहमानों के लिए इंतजाम: बिहार का सत्तू और मखाना, ओडिशा की स्पेशल कॉफी

ब्रिक्स सम्मेलन में पत्रकारों, प्रतिनिधियों और विदेशी मेहमानों को खास गुडी बैग बांटा जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू व मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल है।  
  • इस किट में बिहार की प्रोटीन से भरपूर भुने चने का 'सत्तू' और ग्लोबल सुपरफूड बन चुका 'मखाना' शामिल किया गया है।
  • पहाड़ी इलाकों में उगाई जाने वाली 100% अरेबिका कॉफी को इस किट का हिस्सा बनाया गया है।
03:25 AM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स मेहमानों की मेज पर दिखेगी जयपुर की कारीगरी

ब्रिक्स समिट के दौरान जब दुनिया के प्रमुख देशों के प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बैठेंगे, तो मेज पर परोसा जाने वाला भोजन ही खास नहीं होगा, बल्कि उसे परोसने के लिए इस्तेमाल होने वाला टेबलवेयर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस खास मेहमाननवाजी में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक का अनूठा मेल दिखाई देगा। ब्रिक्स समिट में विदेशी और विशेष मेहमानों के लिए खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर और कटलरी तैयार की गई है। इसे तैयार करने में करीब 300 कारीगरों की टीम ने काम किया। इन उत्पादों में पारंपरिक हस्तकला के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:09 AM, 12-Sep-2026

वैश्विक व्यापार प्रणाली पर मंथन, भारत का रुख क्या?

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। आर्थिक मामलों की जानकार इवेला अफ्रीकी देश नाइजीरिया की पहली महिला वित्त मंत्री रह चुकी हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ग्लोबल साउथ के साझेदारों के साथ साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ब्रिक्स शिखर बैठक में अफ्रीका और कैरेबियन देशों के इन मेहमानों की भागीदारी से समावेशी व्यापार और विकास पर संवाद आगे बढ़ेगा। यह सुनिश्चित होगा कि वैश्विक व्यापार प्रणाली सभी के लिए प्रभावी हो।
02:50 AM, 12-Sep-2026

अफ्रीका से कैरेबियन तक... कितने खास मेहमान?

ग्लोबल साउथ और व्यापार से जुड़े संवाद में भागीदारी का लक्ष्य लेकर अफ्रीकी देशों से भी कई मेहमान भारत आए हैं। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने कैरेबियन सागर के पास बसे देश- क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पैरिला भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और क्यूबा के बीच गर्म और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। अफ्रीकी देश  बुरुंडी के राष्ट्रपति इवरिस्ते नदयीशिमिये भी शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ का प्रतिनिधित्व करने आए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 
02:25 AM, 12-Sep-2026

थाईलैंड और भारत के बीच सदियों पुराने संबंध, ब्रिक्स से इतर क्या हासिल होने की उम्मीद?

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुंगकेटकेओ भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शरीक होने दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि थाईलैंड और भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। उप प्रधानमंत्री के दिल्ली दौरे से इस बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने में मदद मिलेगी।
02:05 AM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स देशों के अलावा द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी जोर

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश दुबे ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इस दौरे पर विकास और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed