Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news headlines important and big news of 10 november

सुर्खियां: कश्मीर घाटी में अलर्ट; अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटाने की पहल; तुर्किये में 16 लोगों की मौत

Tue, 10 Nov 2026 04:33 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 10 Nov 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
top news headlines important and big news of 10 november
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश और दुनिया में मंगलवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। अमेरिका में ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। उन पर बिना कांग्रेस की मंजूरी के ईरान में सैन्य कार्रवाई करने समेत आठ आरोप लगाए गए हैं। प्रस्ताव पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में मतदान होना है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घाटी में केवल एक स्थानीय आतंकी सक्रिय होने के आधिकारिक दावों के 48 घंटे के भीतर सुरक्षा बलों ने चार स्थानीय आतंकियों के वांटेड पोस्टर जारी किए हैं। इसके बाद पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। तुर्किये के इजमिर प्रांत में एक स्टील प्लांट में भीषण धमाके से 16 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर बदलने के दौरान क्रेन भट्ठी में गिर गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण के आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। राजधानी का एक्यूआई 370 बताया गया, जबकि एक अन्य आंकड़ा 3000 के पार पहुंचने की चर्चा हुई। वहीं, एनवीडिया के शेयरों में गिरावट की खबर भी सुर्खियों में है। खेल जगत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे पर नजरें रहेंगी। भारतीय टीम सीरीज जीतने उतरेगी। इसके अलावा गोवर्धन पूजा की तिथि और विधि, जयशंकर-लावरोव की यूक्रेन युद्ध पर बातचीत, फिल्म रामायण में यश के रावण किरदार और हिमाचल में बर्फबारी भी चर्चा में हैं। सेनेगल में प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 लोगों की मौत हुई है। आइए, विस्तार से आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

370 या 3036: दिल्ली की हवा कितनी जहरीली? एक्यूआई के दो आंकड़ों ने बढ़ाया भ्रम

top news headlines important and big news of 10 november
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद सोमवार को दिल्ली की हवा कितनी प्रदूषित रही, इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। सवाल था कि राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 है या 3000 के पार? इसकी वजह एक ही समय पर प्रदूषण की दो अलग-अलग रीडिंग सामने आना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दावा सिर्फ एक आतंकी सक्रिय होने का, पोस्टर में चार वांटेड, पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित

top news headlines important and big news of 10 november
आतंकवादी - फोटो : एडोव
कश्मीर में केवल एक स्थानीय आतंकी के सक्रिय होने के आधिकारिक दावों के महज 48 घंटे के भीतर ही सुरक्षा बलों ने चार स्थानीय आतंकवादियों के वांटेड पोस्टर जारी किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है और पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकियों का सुराग देने वाले को पुलिस इनाम भी देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

अमेरिका: ट्रंप के रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटाने की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद थॉमस ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

top news headlines important and big news of 10 november
पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। इस कदम से सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो गई है। अब पार्टी के सांसदों को तय करना होगा कि वे ट्रंप प्रशासन के प्रमुख मंत्री का समर्थन करते हैं या उनके खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इस प्रस्ताव पर बुधवार तक मतदान होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

तुर्किये: स्टील प्लांट में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत और 13 घायल; क्या सुरक्षा में हुई लापरवाही? जांच के आदेश

top news headlines important and big news of 10 november
राष्ट्रपति एर्दोआन ने हादसे पर क्या कहा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तुर्किये के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को एक स्टील प्लांट में भीषण धमाका होने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। हादसा इजमिर प्रांत के अलियागा में स्थित हाबास (एचएबीएएस) आयरन एंड स्टील प्लांट में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। घटना के बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

एनवीडिया के शेयरों में गिरावट: सीईओ हुआंग के अफेयर की खबर का असर, चीनी जासूस एलिस मामले की जांच में क्या मिला?

top news headlines important and big news of 10 november
एनवीडिया ने कर्मचारियों को बांटे करोड़ो के शेयर्स - फोटो : एनवीडिया
बीते कुछ समय में एनवीडिया के शेयरों में निवेश मुनाफे की गारंटी की तरह देखा जा रहा था। हालांकि, जब से कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई और एक चीनी महिला से अफेयर की बात कबूली है, एनवीडिया के शेयर लाल निशान पर हैं। एनवीडिया के शेयरों में सोमवार को कारोबार के बाद गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

तीसरे वनडे में भारत की नजर सीरीज जीतने पर: चोट से जूझ रही न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो मैच, क्या होगी रणनीति?

top news headlines important and big news of 10 november
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, जानिए महत्व, पूजाविधि और पौराणिक कथा

top news headlines important and big news of 10 november
2 नवंबर गोवर्धन पूजा की शुभकामना सदेश भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजा को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है यह पर्व कब है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की तिथि, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

यूक्रेन जंग: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से की बात, संघर्ष समेत किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

top news headlines important and big news of 10 november
रूस के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष और युद्ध समाप्त करने के लिए जारी कूटनीतिक पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रूसी विदेश मंत्री के साथ उनकी बातचीत का मुख्य केंद्र यूक्रेन संघर्ष और उससे जुड़े मौजूदा कूटनीतिक प्रयास रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

रामायण: 'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं है', रावण के महिमामंडन की चर्चा के बीच यश ने अपने किरदार पर रखी राय..

top news headlines important and big news of 10 november
यश - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसमें रणबीर कपूर से ज्यादा यश के अभिनय की तारीफ हो रही है। इस बीच 'रामायण' के निर्माताओं ने एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि फिल्म के लिए यश को रावण के रूप में कैसे तैयार किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

हिमाचल: जलोड़ी जोत में बर्फबारी, आज से 15 तक बारिश-बर्फबारी के आसार; येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में बर्फबारी हुई। समुद्र तल से करीब 10,280 फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी जोत में लगभग एक इंच ताजा बर्फ जम गई। बर्फबारी के कारण आनी और निरमंड को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-305 करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पर्यटकों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

सेनेगल में बड़ा हादसा: तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 39 लोगों की मौत; एक बचाया गया, राहत-बचाव अभियान जारी

top news headlines important and big news of 10 november
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल के समुद्री तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को समुद्र से कुछ और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा। हादसे में अब तक केवल एक यात्री को बचाया जा सका है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed