Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Opens Up On Playing ravana role in ramayana amid Glorification Debate of villain

रामायण: 'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं है', रावण के महिमामंडन की चर्चा के बीच यश ने अपने किरदार पर रखी राय

Mon, 09 Nov 2026 10:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Nov 2026 10:26 PM IST
सार

  • कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माता रावण को कुछ ज्यादा ही अहमियत दे रहे हैं।
  • राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने इस बारे में बात की कि रावण के रोल के लिए यश ही सही चुनाव क्यों थे।
  • नितेश तिवारी ने सवाल पूछा कि सब कुछ सही होने के बावजूद आखिर रावण से गलती कहां हुई।

विज्ञापन
Yash Opens Up On Playing ravana role in ramayana amid Glorification Debate of villain
यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसमें रणबीर कपूर से ज्यादा यश के अभिनय की तारीफ हो रही है। इस बीच 'रामायण' के निर्माताओं ने एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि फिल्म के लिए यश को रावण के रूप में कैसे तैयार किया गया।
विज्ञापन


इस वीडियो में यश, रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा इस किरदार के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वो बता रहे हैं कि इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए क्या-क्या किया गया। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब फिल्म में रावण का महिमामंडन किए जाने को लेकर बहस चल रही है। कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माता इस खलनायक को कुछ ज्यादा ही अहमियत दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Yash Opens Up On Playing ravana role in ramayana amid Glorification Debate of villain
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रावण के किरदार के लिए यश का क्यों हुआ चुनाव?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'देखिए, रावण को पर्दे पर जीवंत करने के लिए क्या-क्या किया गया।' रणबीर कपूर ने इस बारे में बात की कि इस रोल के लिए यश ही सही चुनाव क्यों थे। उन्होंने कहा, 'रावण का किरदार निभाना और उसे उसके असली रूप में फिर से पेश करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो 'लार्जर दैन लाइफ' हो, जिसमें वह आभा और स्टार पावर हो जो यश के पास है।'
विज्ञापन

Yash Opens Up On Playing ravana role in ramayana amid Glorification Debate of villain
यश - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदार पर क्या बोले यश?
यश ने बताया कि रावण का किरदार निभाने के उनके फैसले से शुरुआत में उनके दोस्त और परिवार वाले भी हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, 'मेरे किसी भी दोस्त या परिवार वाले ने, किसी ने भी यह नहीं पूछा कि तुम रावण का किरदार क्यों निभाना चाहते हो? एक प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं रामायण बनाना चाहता था क्योंकि यह हमारी कहानी है, लेकिन एक एक्टर के तौर पर, मैं रावण का किरदार निभाना चाहता था। मैं जानता हूं कि स्टारडम और बाकी चीजें अपनी जगह ठीक हैं, लेकिन आखिरकार, हममें से कोई भी रामायण से बड़ा नहीं है।''
विज्ञापन

यश पर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
नमित मल्होत्रा ने रावण के रोल के लिए यश को कास्ट करने की चुनौती के बारे में बात की, क्योंकि यश दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा, 'आप रावण का किरदार निभा रहे हैं, जो असल में देश के सबसे नापसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक है। एक तरफ रावण है, जिसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते और दूसरी तरफ यश हैं जिन्हें लोग एक सुपरस्टार के रूप में बहुत पसंद करते हैं।'

Yash Opens Up On Playing ravana role in ramayana amid Glorification Debate of villain
नितेश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@niteshtiwari22
रावण पर क्या बोले नितेश तिवारी?
नितेश तिवारी ने भी रावण के कई गुणों का जिक्र करते हुए पूछा, 'एक महान ज्योतिषी, शिव का परम भक्त, एक महान योद्धा, जो लगभग अमर था... फिर ऐसा क्या हुआ कि सब कुछ गलत हो गया?'

'रामायण' की स्टारकास्ट
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
  • इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। 
  • अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है।
  • खबर लिखे जाने तक 'रामायण' ने 319.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed