फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश; आंध्र में 58000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी और असम में पंचायत चुनाव

Fri, 02 May 2025 07:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद अब मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से रहात की उम्मीद बनी है। शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी में आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा, पीएम मोदी आज केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, परिसीमन के बाद पहली बार असम के 27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, माजुली और जोरहाट जैसे अहम जिले शामिल हैं। पहला चरण आज (शुक्रवार) जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 11 मई को नतीजे आएंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। वहीं, वोटों की गिनती दोनों चरणों के लिए 11 मई को एक साथ होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश। - फोटो : वीडियो ग्रैब।

Weather: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश
देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद अब मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से रहात की उम्मीद बनी है। शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी में आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : X/@BJP4India

आज आंध्र में 58000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अमरावती ग्रीनफील्ड राजधानी के पुनर्निर्माण के तहत पीएम मोदी 49,000 करोड़ की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें विधानसभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय भवन और न्यायिक आवासीय क्वार्टरों का निर्माण शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर

असम पंचायत चुनावः 14 जिलों में पंचायत वोटिंग आज
परिसीमन के बाद पहली बार असम के 27 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, माजुली और जोरहाट जैसे अहम जिले शामिल हैं। पहला चरण आज (शुक्रवार) जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 11 मई को नतीजे आएंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। वहीं, वोटों की गिनती दोनों चरणों के लिए 11 मई को एक साथ होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

Caste Census: मुस्लिम जातियों के साथ धर्मांतरण का आंकड़ा भी जुटाएगी सरकार
पहलगाम आतंकी हमला मामले में पाकिस्तान से जारी तनातनी के बीच मोदी सरकार ने जाति गणना कराने का फैसला कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि सरकारी सूत्र का कहना है कि यह फैसला अचानक नहीं बल्कि सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। सरकार उचित समय का इंतजार कर रही थी, जिससे उसके विपक्ष के दबाव में न आने का संदेश जाए। जाति जनगणना के जरिये सरकार का इरादा महज हिंदुओं की ही नहीं बल्कि मुस्लिमों समेत अन्य धर्मों की जातियों की भी अलग-अलग संख्या और आंकड़ा एकत्रित करने के साथ आजादी के बाद धर्मांतरित हुए लोगों का आंकड़ा भी जुटाने का है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

Kedarnath : अनुष्ठान पूर्वक खोले गए केदारनाथ मंदिर के कपाट...जयकारों से गूंज रहा धाम
आज शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
IGI पर छत गिरी... - फोटो : ANI

Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंघेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

US: अब मार्को रुबियो संभालेंगे कार्यवाहक NSA की जिम्मेदारी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। वे माइक वाल्ट्ज की जगह लेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को यह एलान तब किया है जबकि माइक वाल्ट्ज और उनके डिप्टी एलेक्स वोंग को ट्रंप प्रशासन से बाहर कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज को पद से हटाने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के लिए  अगला उम्मीदवार नामित किया गया है। बता दें कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रशासनिक फेरबदल के मामले में यह सबसे बड़ा बदलाव है। माइक वाल्ट्ज पर हुई यह कार्रवाई हालिया सिग्नल चैट में हुई बड़ी चूक को लेकर की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

US: बंद हो ईरानी तेल खरीद, जो खरीदेगा उस पर लगाएंगे नए प्रतिबंध: ट्रंप की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सभी खरीद बंद होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जो भी देश ईरान से तेल या कोई भी उत्पाद खरीदेगा तो उस पर तुरंत नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ईरान से तेल खरीदने वालों को किसी भी तरह से अमेरिका के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप का यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच चौथे दौर की परमाणु वार्ता स्थगित होने के बाद आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

RR vs MI: दूसरी बड़ी हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर राजस्थान
कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले आरसीबी ने 2023 में राजस्थान को 112 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की किसी भी टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से अपील, 350000 वेनेजुएला प्रवासियों से वापस ली जाए कानूनी सुरक्षा
ट्रंप प्रशासन ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को सुप्रीम कोर्ट से 350,000 वेनेजुएला प्रवासियों से अस्थायी कानूनी सुरक्षा (TPS) वापस लेने की अपील की। यदि ऐसा होता है तो वेनेजुएला प्रवासियों को अमेरिका से उनके देश वापस भेजा जा सकता है। न्याय विभाग ने सुप्रीम कोर्ट से सैन फ्रांसिस्को के एक संघीय न्यायाधीश के उस फैसले को स्थगति करने की अपील की, जिसमें वेनेजुएला के लोगों के लिए अस्थायी कानूनी सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए कहा गया था। वेनेजुएला के लोगों को दी गई अस्थायी कानूनी सुरक्षा पिछले महीने समाप्त होनी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 May 2025 Updates On Amar Ujala
नए पोप का चुनाव - फोटो : Instagram

New Pope: नए पोप के लिए तीन अश्वेतों के नाम पर भी हो रही चर्चा
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद कई कैथोलिक नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या चर्च को इस बार अपना पहला अश्वेत पोप चुनना चाहिए। ऐसे में तीन अफ्रीकी कार्डिनलों के नाम पर गंभीर विचार हो रहा है। यदि अगला पोप उप-सहारा अफ्रीका से हुआ तो वह वेटिकन के इतिहास में पहला होगा। हालांकि, यह चयन प्रक्रिया लंबी है, लेकिन कैथोलिक अफ्रीकियों को उम्मीद है कि फ्रांसिस का उत्तराधिकारी उनके महाद्वीप से एक अश्वेत कार्डिनल हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed