फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   names of three black cardinals are also being discussed for new Pope know all updates

New Pope: नए पोप के लिए तीन अश्वेतों के नाम पर भी हो रही चर्चा, वेटिकन के इतिहास में पहली बार हो सकता है ऐसा

Fri, 02 May 2025 04:54 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कम्पाला/रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कम्पाला/रोम Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 04:54 AM IST
सार

नए पोप के चयन को लेकर सारी दुनिया की निगाहें इस समय वेटिकन पर लगी हैं। रोमन कैथोलिक चर्च, विश्व के सबसे बड़े ईसाई समुदाय का आध्यात्मिक केंद्र, अपने सर्वोच्च धर्मगुरु पोप के चयन की प्रक्रिया में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में कई कैथोलिक नेता तीन अश्वेत कार्डिनल के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।  
 

विज्ञापन
names of three black cardinals are also being discussed for new Pope know all updates
नए पोप का चुनाव - फोटो : Instagram

विस्तार

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद कई कैथोलिक नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या चर्च को इस बार अपना पहला अश्वेत पोप चुनना चाहिए। ऐसे में तीन अफ्रीकी कार्डिनलों के नाम पर गंभीर विचार हो रहा है। यदि अगला पोप उप-सहारा अफ्रीका से हुआ तो वह वेटिकन के इतिहास में पहला होगा। हालांकि, यह चयन प्रक्रिया लंबी है, लेकिन कैथोलिक अफ्रीकियों को उम्मीद है कि फ्रांसिस का उत्तराधिकारी उनके महाद्वीप से एक अश्वेत कार्डिनल हो सकता है।

विज्ञापन

 

रोम के सिस्टिन चैपल में नए पोप का चुनाव करने के लिए पात्र कार्डियलों का सम्मेलन अगले बुधवार से शुरू होगा, लेकिन इससे एक सप्ताह पहले ही कार्डिनलों में आपसी विमर्श शुरू हो चुका है। इनमें तीन अफ्रीकी लोगों का ‘पापाबिल’ के रूप में जिक्र हुआ। वेटिकन पर्यवेक्षकों द्वारा कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने के लिए संभावित दावेदारों को ‘पापाबिल’ शब्द से संबोधित किया जाता है। इन तीन अश्वेत कार्डिनलों में गिनी के रॉबर्ट सारा, घाना के पीटर टर्कसन और कांगो के फ्रिडोलिन एंबोंगो शामिल हैं। इनमें से कोई भी नया पोप चुना गया तो वह 1,500 से अधिक वर्षों में पहला अफ्रीकी पोप होगा। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अफ्रीका में कई लोगों को बदलाव के लिए उत्सुक जरूर बनाता है, लेकिन इसे लेकर अफ्रीकी मूल के लोग बहुत अधिक आशावादी नहीं हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नामों में टर्कसन सबसे ऊपर
अश्वेत कार्डिनलों में जिन तीन नामों पर नए पोप के लिए विचार किया जा रहा है, उनमें गिनी के रॉबर्ट सारा, घाना के पीटर टर्कसन और कांगो के फ्रिडोलिन एंबोंगो शामिल हैं। इन तीनों में घाना के टर्कसन सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने 2010 में कहा था कि वह पोप बनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा था, मैं पहला अश्वेत पोप नहीं बनना चाहता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा। कार्डिनल टर्कसन (76) के पिता खदान में और बढ़ई के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां सब्जियां बेचती थीं। 2003 में वे घाना के इतिहास में पहले कार्डिनल बने।

इसे भी पढ़ें- US: अब मार्को रुबियो संभालेंगे कार्यवाहक NSA की जिम्मेदारी; माइक वाल्ट्ज ट्रंप प्रशासन से बाहर, भेजे गए यूएन

विज्ञापन

भेदभाव के बारे में तो बात ही नहीं होती
कुछ अफ्रीकी कैथोलिक भी खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक कांगोली पादरी ने फ्रांसीसी समाचार एजेंसी से कहा, भले ही यह हमारे यूरोपीय भाइयों के बीच स्पष्ट न हो, लेकिन भेदभाव अभी भी एक वास्तविकता है। इसके बारे में हम अक्सर बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि चर्च ने प्रगति की है, लेकिन यही कारण है कि 1,500 सालों में कोई भी अफ्रीकी पोप नहीं बना।

इसे भी पढ़ें- Pahalgam: संयम बरतने की अपील के बावजूद भारत ने लिया था उड़ी-पुलवामा का बदला; इस बार सही समय का हो रहा इंतजार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed