Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Slams Forum Shopping says Why Case Filed in Delhi Commercial Suit Transfer to Madras High Court

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: दिल्ली में ही क्यों दायर किया मुकदमा? मद्रास हाईकोर्ट भेजा केस, जानें पूरा मामला

Wed, 11 Nov 2026 05:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 11 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक व्यावसायिक मुकदमे को मद्रास हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया है। अदालत ने फोरम शॉपिंग यानी अपनी पसंद की अदालत में मुकदमा दायर करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। दोनों पक्ष दक्षिण भारत से जुड़े थे, फिर मामला दिल्ली क्यों पहुंचा? क्या एक से अधिक अदालतों में अधिकार क्षेत्र होने का मतलब मनचाही अदालत चुनने की छूट है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Supreme Court Slams Forum Shopping says Why Case Filed in Delhi Commercial Suit Transfer to Madras High Court
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने पर सवाल क्यों उठाया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यावसायिक मुकदमे को दिल्ली हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट स्थानांतरित करते हुए अदालतों में अपनी सुविधा के हिसाब से मुकदमा दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ी नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी मामले की सुनवाई का अधिकार एक से अधिक अदालतों के पास होने का मतलब यह नहीं है कि कोई पक्ष अपनी पसंद की अदालत चुनकर मुकदमा दायर करे। अदालत ने साफ कहा कि देश के अलग-अलग हाईकोर्ट के बीच किसी तरह की ऊंच-नीच की धारणा बनाना भी गलत है।

विज्ञापन


जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने साई मगलक्ष्मी ट्रेडर्स और अन्य की ओर से दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया। पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित व्यावसायिक मुकदमे को मद्रास हाईकोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इस मामले में प्रतिवादी साई मगलक्ष्मी ट्रेडर्स चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित हैं, जबकि मुकदमा दायर करने वाली कंपनी एम/एस श्री लक्ष्मी श्रीनिवास एग्रो फूड्स और अन्य का मुख्य कारोबारी ठिकाना कर्नाटक के बंगलूरू ग्रामीण जिले के नेलमंगला में है। इसके बावजूद मुकदमा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया गया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने पर सवाल क्यों उठाया?
पीठ ने 28 अक्तूबर को दिए आदेश में कहा कि उसे यह समझ नहीं आया कि जब दोनों पक्ष पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में रहते हैं, तो वादी ने मुकदमा दिल्ली हाईकोर्ट में क्यों दायर किया। अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि मद्रास हाईकोर्ट के पास इस मुकदमे की सुनवाई करने का मूल अधिकार क्षेत्र भी है। ऐसे में मामले को दिल्ली ले जाने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। शीर्ष अदालत ने कहा कि मुकदमे को स्थानांतरित करने की जरूरत केवल पक्षकारों की सुविधा के आधार पर नहीं पड़ी, बल्कि इसके पीछे न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा सवाल भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या एक से अधिक अदालतों में अधिकार क्षेत्र होना पसंद की अदालत चुनने की छूट देता है?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ मामलों में एक से अधिक हाईकोर्ट को सुनवाई का अधिकार मिल सकता है। खासकर बौद्धिक संपदा से जुड़े विवादों में ऐसा हो सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई पक्ष अपनी पसंद के हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने लगे। पीठ ने कहा कि किसी खास तरह के विवाद की सुनवाई के लिए किसी एक हाईकोर्ट को दूसरे से बेहतर मानना पूरी तरह गलत और भ्रामक सोच है। अदालत ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र का होना अपने आप में मनचाही अदालत चुनने का आधार नहीं बन सकता।

फोरम शॉपिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या चेतावनी दी?
पीठ ने कहा कि अलग-अलग अदालतों के पास क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र होने का इस्तेमाल फोरम शॉपिंग को सही ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता। फोरम शॉपिंग का मतलब है कि मुकदमा करने वाला पक्ष अपनी पसंद या संभावित लाभ के हिसाब से किसी खास अदालत में मामला दायर करे। अदालत ने कहा कि इससे हाईकोर्ट के बीच किसी तरह की श्रेणी या ऊंच-नीच की धारणा को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। देश के सभी हाईकोर्ट न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा हैं और किसी एक को दूसरे से ऊंचा मानने की सोच गलत है।


बिंदुवार तरीके से समझे पूरा मामाल?

  • प्रतिवादी कंपनी साई मगलक्ष्मी ट्रेडर्स चेन्नई में स्थित है।
  • वादी कंपनी का मुख्य कारोबारी ठिकाना नेलमंगला, बंगलूरू ग्रामीण जिला है।
  • मुकदमा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया गया था।
  • मद्रास हाईकोर्ट के पास मामले की सुनवाई का मूल अधिकार क्षेत्र है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्तूबर के आदेश में मुकदमा मद्रास हाईकोर्ट भेजने का निर्देश दिया।


शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि आम तौर पर जिस जगह से किसी मुकदमे के पक्षकार जुड़े हों, जहां विवाद की शुरुआत हुई हो और जहां मामले से जुड़े तथ्य मौजूद हों, वहां की अदालत मामले को बेहतर ढंग से समझ सकती है। किसी विवाद की बारीकियों को समझने के लिए उसका स्थानीय संदर्भ महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में दोनों पक्षों का संबंध दक्षिण भारत के राज्यों से है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट में मुकदमे की सुनवाई को उचित माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed