फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam panchayat elections Voting today know all updates in hindi

Assam: असम पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटना, दोपहर 1.30 बजे तक 43% से अधिक मतदान

Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
एन. अर्जुन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
सार

असम में आज पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ। यह शाम 4:30 बजे तक चलेगा। वहीं, वोटों की गिनती दोनों चरणों के लिए 11 मई को एक साथ होगी। वोटिंग के लिए कुल 25,007 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Assam panchayat elections Voting today know all updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

असम में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1.30 बजे तक लगभग 43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और यह शाम 4.30 बजे तक चलेगा। पहले चरण में 12,916 मतदान केंद्रों पर 44.66 लाख पुरुषों और 44.93 महिलाओं सहित 89.59 लाख से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों से हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान कुछ समय के लिए बाधित हुआ। हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कछार जिले के कटिगोराह के बोआलीपार एलपी स्कूल केंद्र पर एक घंटे तक मतदान रोक दिया गया। यहां मोहनपुर-सलचपरा गांव पंचायत के लिए मतदान चल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो गुटों के समर्थकों ने कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हुई और फिर मामला हमले तक पहुंच गया। इस केंद्र पर कम से कम दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परेशानी तब शुरू हुई, जब एक व्यक्ति कथित तौर पर प्रॉक्सी वोट डालने आया और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। चुनाव पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विशेष केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'एक घंटे के बाद मतदान फिर से शुरू हुआ। यह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।' इसके अलावा कछार के सेरागी जिला परिषद में कांग्रेस उम्मीदवार कुबेर यादव एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के समर्थक के हमले में घायल हो गए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मैं यह जांचने गया था कि मेरे पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर हैं या नहीं। अचानक भाजपा समर्थक आए और मुझ पर हमला कर दिया।'

पहले चरण में मतदान तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिस्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों में हो रहा है। पहले चरण के मतदान में 216 जिला परिषद, 94 आंचलिक पंचायत और 1,139 गांव पंचायत हैं। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मतदाताओं से जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

परिसीमन के बाद पहली बार पंचायत चुनाव
असम में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार पंचायत चुनाव हो रहे हैं। राज्य के सात जिले संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं, जहां स्वायत्त परिषद चुनाव होते हैं।


किसके पास कितनी सीटें, एनडीए को निर्विरोध बढ़त
अब तक के आंकड़े एनडीए के पक्ष में भारी झुकाव दिखा रहे हैं। 348 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 325 सीटें एनडीए के खाते में गईं।

  • भाजपा: 35 जिला परिषद + 259 आंचलिक परिषद
  • एजीपी: 2 जिला परिषद + 29 आंचलिक परिषद
  • विपक्ष भी कुछ जगहों पर सक्रिय रहा
  • निर्दलीयः 15 आंचलिक परिषद सीटें
  • कांग्रेस: 9 सीट
  • एआईयूडीएफ : 1 सीट

दूसरे चरण में कहां-कहां होगा मतदान
7 मई को 13 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इनमें धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपारा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), होजई, नगांव, मोरीगांव, दरांग शामिल हैं। असम के 7 जिले छठी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं, जहां पंचायत की जगह स्वायत्त परिषदों के चुनाव होते हैं।

कितने मतदाता? कितने केंद्र?
कुल मतदाता:
1,80,36,682
पुरुष: 90,71,264
महिलाएं: 89,65,010
अन्य: 408
कुल मतदान केंद्र: 25,007

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed