Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे; दिल्ली हवाई अड्डे पर टिन की छत गिरी
गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है।
#WATCH | Delhi | Residents of the national capital woke up to heavy rain showers accompanied by strong winds this morning.
विज्ञापन
(Visuals from Shanti Path) pic.twitter.com/GTqPL8buy2 — ANI (@ANI) May 2, 2025
दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंघेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।
बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनट 3 पर टिन की छत गिर गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई पेड़ गिरने की भी सूचना है।
#WATCH | Delhi | Heavy rain accompanied by strong winds lashes national capital; a metal structure collapsed at Delhi Airport- T3
(Visuals from Delhi Airport- T3) pic.twitter.com/0FRZnT4LrE — ANI (@ANI) May 2, 2025
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है।
Severe thunder lightning squally winds 70-80 kmph likley over Delhi during next 2 hours. @moesgoi @ndmaindia @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/ZcSaqQaUrE
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 1, 2025
मौसम विभाग के अनुसार एक मई से सात मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 मई की रात से 04 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 05 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग एक से दो मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी कर चुका है।
24 से 28 अप्रैल तक तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। लेकिन 29 अप्रैल से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। इस दिन तापमान सामान्य से नीचे चला गया और तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Weather : दिल्ली में बूंदाबांदी, कम होगा गर्मी का प्रकोप... मौसम रहेगा सुहावना, 34-36 डिग्री के बीच आएगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस तरह से इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। इन गतिविधियों के कारण मौसम प्री मानसून जैसा रहेगा। इस दौरान बारिश, गरज वाले बादल, धूल भरी हवाएं, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 34-36 डिग्री के बीच बना रहेगा।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.8 डिग्री सेल्सियस
दो मई को सूर्यास्त: 6:57 मिनट
तीन मई को सूर्योद: सुबह 5:39 मिनट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.