Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Passengers will get relief on Chhath, 60 special trains will run from Delhi in two days

रेलवे की सौगात: छठ पर्व पर यात्रियों को मिलेगी राहत, दिल्ली से दो दिन में चलेंगी 60 विशेष ट्रेनें; देखें लिस्ट

Wed, 11 Nov 2026 07:07 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

रेलवे का कहना है आने वाले दिनों में भी यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। रेलवे का प्रयास है कि छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को सफर के दौरान कम से कम परेशानी हो और उन्हें ट्रेन में यात्रा का बेहतर विकल्प मिल सके।

विज्ञापन
Indian Railways: Passengers will get relief on Chhath, 60 special trains will run from Delhi in two days
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छठ पर्व के चलते अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। इन ट्रेनों से खासकर बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को दिल्ली क्षेत्र से 31 और 12 नवंबर को 29 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन दिल्ली के अलग-अलग प्रमुख स्टेशनों से होगा।

विज्ञापन

आज कहां से चलेंगी कितनी ट्रेनें?

11 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से रवाना होने वाली 31 विशेष ट्रेनों का स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन – 10 ट्रेनें
  • आनंद विहार टर्मिनल – 8 ट्रेनें
  • शकूरबस्ती – 7 ट्रेनें
  • हजरत निजामुद्दीन – 4 ट्रेनें
  • दिल्ली जंक्शन – 1 ट्रेन
  • रोहतक – 1 ट्रेन

 

12 नवंबर को 29 विशेष ट्रेनों का संचालन

कल यानी 12 नवंबर को भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका स्टेशनवार ब्योरा इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • नई दिल्ली – 7 ट्रेनें
  • आनंद विहार टर्मिनल – 7 ट्रेनें
  • शकूरबस्ती – 5 ट्रेनें
  • हजरत निजामुद्दीन – 5 ट्रेनें
  • दिल्ली जंक्शन – 3 ट्रेनें
  • रोहतक – 1 ट्रेन
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला – 1 ट्रेन


भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलेंगी
उत्तर रेलवे के अधिकारी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रख रहे हैं। रेलवे के मुताबिक, 10 नवंबर को पहले से निर्धारित 27 विशेष ट्रेनों के अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कम समय के नोटिस पर 3 अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई गई थीं। आने वाले दिनों में भी यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्टेशनों पर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed