फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RR vs MI Result: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update

RR vs MI: दूसरी बड़ी हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर राजस्थान, 2012 के बाद मुंबई की जयपुर में पहली जीत

Thu, 01 May 2025 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 May 2025 11:36 PM IST
सार

लगातार छठी जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। 11 में सात मैच जीतकर उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रन रेट 1.274 हो गया है। वहीं, राजस्थान छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट -0.780 हो गया।

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs MI Result: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

विस्तार

कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले आरसीबी ने 2023 में राजस्थान को 112 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की किसी भी टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है।
विज्ञापन

मुंबई की लगातार छठी जीत
लगातार छठी जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। 11 में सात मैच जीतकर उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रन रेट 1.274 हो गया है। वहीं, राजस्थान छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट -0.780 हो गया। दूसरे स्थान पर आरसीबी है जिसने 10 मैचों में सात मुकाबले जीते हैं और नेट रन रेट 0.521 हैं। उनके खाते में भी 14 अंक हैं। पंजाब 13 अंकों के साथ तीसरे और गुजरात 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। मुंबई की 2012 के बाद जयपुर में राजस्थान के खिलाफ पहली जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनके लिए जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मुंबई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल 13, नीतीश राणा नौ, ध्रुव जुरेल 11, शुभम दुबे 15, महीश तीक्षणा दो, कुमार कार्तिकेय दो और आकाश मधवाल चार* रन बना पाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी और शिमरन हेटमायर खाता भी नहीं खोल पाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली। इसके अलावा दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुंबई की पारी
रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। महीश तीक्षणा ने रेयान को बोल्ड किया। वह 38 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए। दोनों ने इस सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed