Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who stole hockey legend Olympic gold medal Police arrest two suspects reward of one lakh to be given

किसने चुराया हॉकी के दिग्गज का ओलंपिक स्वर्ण पदक?: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, मिलेगा एक लाख का इनाम

Wed, 11 Nov 2026 04:44 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

बंगलूरू में भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एमएम सोमैया के घर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोर उनके घर से 1980 के मॉस्को ओलंपिक में जीता गया स्वर्ण पदक समेत आठ अंतरराष्ट्रीय पदक और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने सभी आठ पदक बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Who stole hockey legend Olympic gold medal Police arrest two suspects reward of one lakh to be given
एमएम सोमैया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बंगलूरू पुलिस ने बुधवार को बताया कि भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एमएम सोमैया के घर में घुसकर कीमती सामान चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए गए सामान में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल था। बरामद पदकों में 1982 के एशियाई खेलों का रजत और 1986 के एशियाई खेलों का कांस्य पदक भी शामिल है। सोमैया ने पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए कहा कि पदकों की वापसी से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे उन्होंने दोबारा ओलंपिक पदक जीत लिया हो।

विज्ञापन


पेशेवर अपराधी हैं दोनों चोर
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंगलूरू निवासी माणिक्य उर्फ मणिकांता (31) और भरत (25) के रूप में हुई है। माणिक्य मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि माणिक्य 33 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें से 25 मामले कर्नाटक और बाकी तमिलनाडु में दर्ज हैं। वहीं, भरत के खिलाफ हत्या और चोरी के दो मामले दर्ज हैं। बंगलूरू पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन गिरफ्तारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


चोरी हुए सभी आठ अंतरराष्ट्रीय पदक बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी हुए सभी आठ पदक बरामद कर लिए हैं। इनमें ओलंपिक स्वर्ण पदक के अलावा 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों का रजत पदक, 1986 के सियोल एशियाई खेलों का कांस्य पदक और 1982 में एम्स्टर्डम में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक शामिल है। इनके अलावा अन्य कीमती सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अक्टूबर को घर का ताला तोड़कर की गई थी चोरी
पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना 28 अक्टूबर को एचएएल थर्ड स्टेज इलाके में हुई थी, जो इंदिरा नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। 67 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी सोमैया ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कोडागु जिले में स्थित अपने पैतृक स्थान पर गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, सोमैया के एक पड़ोसी ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा। उन्हें चोरी का शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना सोमैया को दी। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को जब सोमैया घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अज्ञात लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया था। चोर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में जीते गए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ सोने-चांदी की अन्य वस्तुएं और नकदी भी चुरा ले गए थे।

आठ विशेष टीमों ने जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए आठ विशेष टीमें गठित की थीं। 9 नवंबर को रामनगर के हगलाहल्ली क्रॉस के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। 10 नवंबर को दोनों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

स्वर्ण कंपनी से बरामद हुए दो पदक
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक राजाजीनगर की स्वर्ण कंपनी को बेच दिया था। दोनों पदक वहां से बरामद कर लिए गए। इसके अलावा एक आरोपी के घर से छह अन्य पदक, कोडावा समुदाय की तलवार, ओलंपिक बैग और कैमरा बरामद हुआ। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


ये भी पढ़ें: सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’, किताब में आरएसएस पर साधा निशाना

सोमैया ने पुलिस का जताया आभार
सोमैया ने बंगलूरू पुलिस कमिश्नर, डीसीपी (पूर्व) विक्रम अमाथे और इंदिरा नगर पुलिस टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने इंस्पेक्टर आनंद की विशेष रूप से तारीफ की, जिन्होंने पहले दिन से ही पदक वापस मिलने का भरोसा दिलाया था। सोमैया ने आगे कहा कि पदक वापस मिलने से उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने दोबारा ओलंपिक पदक जीत लिया हो। वहीं, डीसीपी विक्रम अमाथे ने मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed