फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chances of rain in many states including UP-Haryana, know Weather Update Today

Weather: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; यूपी-हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट

Fri, 02 May 2025 04:07 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 04:07 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में प्री मानसून के प्रभाव से अगले एक महीने तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
Chances of rain in many states including UP-Haryana, know Weather Update Today
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश। - फोटो : वीडियो ग्रैब।

विस्तार

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद अब मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से रहात की उम्मीद बनी है। शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी में आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

विज्ञापन


Image

वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, राजस्थान, बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई  है।  विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 4 मई तक तेज आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि कई इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान और कई क्षेत्रों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते कई राज्यों में तापमान में गिरावट और गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में 4 मई तक तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक उत्तराखंड में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दून समेत पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 




 

यहां हल्की से मध्यम बारिश 
मौसम विभाग ने 06 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए है। झारखंड के कई इलाकों में 4 मई तक झमाझम बादल बरसेंगे। साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

यहां गिरेंगे ओले
विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान सिक्किम, बिहार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

राजस्थान में चलेगी लू, कई इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में अगले कुछ दिनें में तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को कोटा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़ में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। 


इसे भी पढें- Pahalgam: संयम बरतने की अपील के बावजूद भारत ने लिया था उड़ी-पुलवामा का बदला; इस बार सही समय का हो रहा इंतजार
 

हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि, कई जगह अंधड़, लाहौल में गिरा हिमखंड
मौसम खराब रहने के अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को हिमाचल में बारिश व कई जगह ओलावृष्टि हुई, जबकि मैदानी जिलों में अंधड़ चला। रोहतांग समेत लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि हुई। उधर, लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार रात हिमखंड गिर गया। इससे सड़क करीब तीन घंटे तक बाधित रही, जिससे दर्जनों वाहन फंसे रहे। ग्लेशियर गिरने से सड़क पर बर्फ के ढेर लग गए हैं। इससे देर रात से मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया था। 
 

इसे भी पढ़ें- US: 'बंद हो ईरानी तेल खरीद, जो खरीदेगा उस पर लगाएंगे नए प्रतिबंध', परमाणु वार्ता स्थगित होने पर ट्रंप की धमकी

पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
बांग्लादेश और उससे सटे पूर्वोत्तर भारत पर बना चक्रवातीय परिसंचरण 1 से 8 मई तक इस क्षेत्र में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनाए रखेगा। यह गतिविधिया 6 से 8 मई के बीच और भी तीव्र हो सकती हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के त्रिसंधि क्षेत्र में बने चक्रवातीय परिसंचरण और दक्षिण की ओर ट्रफ के कारण इन राज्यों में अच्छी बारिश, गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी।

दक्षिण भारत में मौसमी ट्रफ सक्रिय होती दिख रही है, जिसके साथ छोटे-छोटे चक्रवातीय परिसंचरण भी बन सकते हैं। इससे मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु और केरल में भी प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं, प्री-मानसून स्पेल के अंतिम चरण में 7 और 8 मई को गुजरात के अधिकांश हिस्सों तक गरज-चमक और आंधी की गतिविधियां पहुंचेंगी। आमतौर पर गुजरात इन तूफानों से अछूता रहता है क्योंकि ना तो उत्तरी सिस्टम वहां तक पहुंचते हैं और ना ही दक्षिण की ओर से कोई असर होता है। लेकिन इस बार अरब सागर से आ रही नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं राजस्थान के सिस्टम से टकराकर, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य गुजरात तक मौसम को प्रभावित करेंगी।
 

मानवाधिकार आयोग ने 11 राज्यों से लोगों को गर्मी से बचाने के उपाय करने को कहा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 11 राज्यों से संवेदनशील लोगों को बढ़ती गर्मी से बचाने के लिए पूर्व अनुमानित उपाय करने को कहा है। आयोग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर आश्रयों के प्रावधान, राहत सामग्री की आपूर्ति, काम के घंटों में संशोधन और गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए मानक प्रक्रियाओं का पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed